{"_id":"5c78fff4bdec2273a25648ad","slug":"bsf-says-beating-the-retreat-ceremony-at-attari-wagah-border-will-not-be-held-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटारी-वाघा बॉर्डर पर जुटे हजारों लोग, लेकिन रद्द हुआ बीटिंग रिट्रीट समारोह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अटारी-वाघा बॉर्डर पर जुटे हजारों लोग, लेकिन रद्द हुआ बीटिंग रिट्रीट समारोह
Fri, 01 Mar 2019 03:18 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Fri, 01 Mar 2019 03:18 PM IST
विज्ञापन
वाघा बॉर्डर
- फोटो : SELF
भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान आज पाकिस्तान से स्वदेश लौटने वाले हैं। वह अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत आएंगे। उनके स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर हजारों लोग पहुंचे हैं। इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जानकारी दी कि पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी-वाघा में शुक्रवार को होने वाला रिट्रीट समारोह रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सीमा पर दोपहर बाद भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई के मद्देनजर प्रशासनिक जरूरतों के कारण समारोह को रद्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर पंजाब के अटारी में स्थित समारोह क्षेत्र में जनता को जाने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सैन्य आवश्यकताओं को देखते हुए यह फैसला किया गया है। इस कार्यक्रम में बीएसएफ के जवानों के साथ ही पाक रेंजर के जवान भाग लेते हैं।
विज्ञापन
इससे पहले अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने बताया कि विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को दो बजे के बाद किसी भी समय अटारी बॉर्डर पर पहुंचेगे। भारत पहुंचने के बाद पायलट अभिनंदन को अमृतसर एयर बेस ले जाया जाएगा। उन्होंने यह बताया कि आज बीटिंग रिट्रीट समारोह नहीं होगा।
विज्ञापन
Deputy Commissioner Shiv Dular Singh Dhillon, Amritsar: The Beating the Retreat ceremony (at Attari-Wagah Border) will not be held today. Senior team of the Indian Air Force will receive Wing Commander #AbhinandanVarthaman. pic.twitter.com/n40CcJX7H6
— ANI (@ANI) March 1, 2019
अभिनंदन को रिहा करने की पाकिस्तान की घोषणा के बाद भारत ने पाकिस्तान से कहा कि वह चाहता है कि भारतीय पायलट को हवाई मार्ग से वापस भेजा जाए ना कि वाघा सीमा से। लेकिन पाकिस्तान ने भारत की मांग को खारिज करते हुए देर रात जवाब दिया कि वह अटारी-वाघा सीमा से ही पायलट को वापस भेजेगा।
गौरतलब है कि गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का एलान किया था। इमरान ने कहा था कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा करेंगे। विंग कमांडर अभिनंदन अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन लौटेंगे। उनका परिवार उन्हें लेने के लिए वाघा बॉर्डर पहुंच चुका है।