{"_id":"645bcf739aebf90b02077baf","slug":"bsf-saves-life-of-elderly-woman-from-west-bengal-at-india-bangladesh-border-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने बुजुर्ग महिला की बचाई जान, परिजनों ने जताया आभार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने बुजुर्ग महिला की बचाई जान, परिजनों ने जताया आभार
Wed, 10 May 2023 10:38 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 10 May 2023 10:38 PM IST
सार
सीमा सुरक्षा बल के मुताबिक, महिला का मंगलवार रात अपने घर पर सोते समय अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। उनके परिवार ने तुरंत शिकारपुर सीमा चौकी के कंपनी कमांडर से मदद मांगी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला के साथ बीएसएफ जवान
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की समय पर मदद से मंगलवार को पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के पास शिकारपुर गांव की एक महिला की जान बच गई। बल के मुताबिक, सिद्धिसोरी मंडल (65 वर्षीय) का मंगलवार रात अपने घर पर सोते समय अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ गया। उनके परिवार ने तुरंत शिकारपुर सीमा चौकी के कंपनी कमांडर से मदद मांगी।
विज्ञापन
कंपनी कमांडर ने तुरंत बीएसएफ की 86 वीं बटालियन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले शिकारपुर में महिला के आवास पर बीएसएफ एम्बुलेंस के साथ एक नर्सिंग सहायक को भेजा। इसके बाद महिला को करीमपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे जरूरी चिकित्सा सुविधा मिली। सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है।
विज्ञापन
महिला के पति गोपाल मंडल ने बीएसएफ का आभार जताते हुए कहा कि उनकी समय पर सहायता के बिना उनकी पत्नी का जीवित रहना अनिश्चित होता। उल्लेखनीय है कि बीएसएफ 4,096 किलोमीटर लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा की रक्षा करती है।
विज्ञापन