फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF released five Bangladeshis goodwill border gaurd bangaldesh

फैसला: बीएसएफ ने रिहा किए पांच बांग्लादेशी, अवैध तरीके से भारत में घुसे थे 10 नागरिक

Sun, 08 Aug 2021 01:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 08 Aug 2021 01:25 PM IST
सार

बीएसएफ के गुवाहाटी फ्रंटियर की 192वीं बटालियन ने सब्री सीमा चौकी के पास से 10 बांग्लादेशियों को पकड़ा था, इसमें पांच बच्चों, चार महिलाओं और एक पुरुष शामिल है। बीएसएफ ने पांच लोगों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन
BSF released five Bangladeshis goodwill border gaurd bangaldesh
बीएसएफ (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान पकड़े गए 10 में से पांच बांग्लादेशियों को सद्भावना के तहत बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के हवाले कर दिया गया है।सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि उचित सत्यापन के बाद शनिवार शाम पांच बांग्लादेशियों को बीजीबी को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम बीएसएफ के गुवाहाटी फ्रंटियर की 192वीं बटालियन ने जिले में सब्री सीमा चौकी के पास से पांच बच्चों, चार महिलाओं और एक पुरुष समेत 10 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था। बीएसएफ ने कहा कि शेष पांच बांग्लादेशी नागरिकों को आगे की कार्रवाई के लिए कूचबिहार की स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed