{"_id":"64453f68c14a4805c3063835","slug":"bsf-recovers-10-one-kg-packets-of-charas-from-island-off-gujarat-coast-27-recovered-in-12-days-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF: बीएसएफ ने गुजरात तट के पास द्वीप से बरामद किए चरस के 10 पैकेट; प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BSF: बीएसएफ ने गुजरात तट के पास द्वीप से बरामद किए चरस के 10 पैकेट; प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम
Sun, 23 Apr 2023 07:59 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 23 Apr 2023 07:59 PM IST
सार
बीएसएफ ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ये 10 पैकेट कच्छ जिले में जखाऊ तट से करीब 15 किलोमीटर दूर इब्राहिम पीर बेट द्वीप से बरामद किए गए। इसमें कहा गया है कि प्रतिबंधित पदार्थ नीले रंग के प्लास्टिक के थैलों में पैक किया गया था।
विज्ञापन
बरामद किया गया चरस
- फोटो : एएनआई
विस्तार
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात में जखाऊ तट के पास एक द्वीप से चरस के 10 पैकेट बरामद किए हैं, जिनमें प्रत्येक का वजन एक किलो है। राज्य के समुद्र तट से पिछले 12 दिनों में बरामद ऐसे पैकेटों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। बीएसएफ ने रविवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बीएसएफ ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ये 10 पैकेट कच्छ जिले में जखाऊ तट से करीब 15 किलोमीटर दूर इब्राहिम पीर बेट द्वीप से बरामद किए गए। इसमें कहा गया है कि प्रतिबंधित पदार्थ नीले रंग के प्लास्टिक के थैलों में पैक किया गया था, जिन पर 'अफगान प्रोडक्ट' छपा हुआ था।
विज्ञापन
इसमें कहा गया है, 12 अप्रैल को (गुजरात तट से) इस तरह की पहली खेप बरामद होने के बाद से यह छठी बरामदगी है। तब से तलाशी अभियान में कुल 27 पैकेट बरामद किए गए हैं। ऐसा लगता है कि ये पैकेट गहरे समुद्र की लहरों के साथ बहकर भारतीय तट पर पहुंच गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है और ऐसे और पैकेट बरामद होने की संभावना है।
विज्ञापन