फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF pilot Wing Commander JS Sangwan Resigned after tried to fly Amit Shah plane

अमित शाह का विमान उड़ाने की कोशिश करने वाले बीएसएफ पायलट ने दिया इस्तीफा

Mon, 07 Oct 2019 04:01 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 07 Oct 2019 04:01 AM IST
विज्ञापन
BSF pilot Wing Commander JS Sangwan Resigned after tried to fly Amit Shah plane
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI (File Photo)

खुद को वरिष्ठ अधिकारी की तरह पेश कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का विमान उड़ाने की कोशिश करने वाले बीएसएफ के पायलट ने इस्तीफा दे दिया है। पायलट के खिलाफ बीएसएफ और दिल्ली पुलिस जांच कर रही थी। बीएसएफ अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विंग कमांडर (सेवानिवृत्त) जेएस सांगवान का इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है और उनके आवेदन पर विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन


तय प्रक्रिया के मुताबिक, अगर किसी के खिलाफ जांच चल रही होती है तो उसका इस्तीफा या रिटायरमेंट का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाता है। कारगिल युद्ध के हीरो सांगवान ने दो सितंबर को बीएसएफ की एयर विंग में सेवा से स्वैच्छिक इस्तीफा का आवेदन किया था। इसके बाद उन्होंने 16 सितंबर को दोबारा पत्र लिखकर बीएसएफ से 31 अक्तूबर तक सेवा से मुक्त करने को कहा था।  
विज्ञापन


जेएस सांगवान पर आरोप है कि उन्होंने अमित शाह का विमान उड़ाने के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम का फर्जी इस्तेमाल किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के नाम से एल एंड टी को कई ईमेल किए। इस मामले में उनके खिलाफ आपराधिक आरोपों में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जून और जुलाई में इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन फर्म लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) को बीएसएफ के एयर विंग से लगातार कई ईमेल प्राप्त हुए थे। इन ईमेल में सांगवान को एल एंड टी के विमानों को उड़ानें का मौका दिए जाने की सिफारिश की गई थी। बता दें बीएसएफ के एयर विंग के पास ही गृहमंत्री के विमानों को उड़ाने का जिम्मा होता है। ईमेल में लिखा हुआ था कि सांगवान के पास विमान उड़ाने का करीब चार हजार घंटों का अनुभव है। 


गृहमंत्री के दौरे के लिए बीएसएफ की एयर विंग आमतौर पर विमान उड़ाती है। बीएसएफ के मुताबिक, सांगवान यह दिखाने की कोशिश कर रहे थे कि उनके पास विमान उड़ाने के लिए पर्याप्त फ्लाइंग ऑवर अनुभव है। वीआईपी एयरक्राफ्ट उड़ाने के लिए कम से कम 500 फ्लाइंग ऑवर, जबकि गृहमंत्री का विमान उड़ाने के लिए 1000 से ज्यादा फ्लाइंग ऑवर का अनुभव होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed