फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF personnel recover body of a man from canal in West Bengal, Died Man Belongs To Gujarat

भारत-बांग्लादेश सीमा के पास बीएसएफ कर्मियों को नहर से मिला गुजरात के व्यक्ति का शव

Mon, 31 Aug 2020 06:05 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 31 Aug 2020 06:05 AM IST
विज्ञापन
BSF personnel recover body of a man from canal in West Bengal, Died Man Belongs To Gujarat
India-Bangladesh Border - प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले स्थित की नहर से एक शव मिला है। अर्धसैनिक बल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शव के पास से मिले आधार कार्ड से पता चला है कि मृतक अहमदाबाद के जुहापुरा निवासी शेख इमरान (24) था। बयान में कहा गया कि जवानों ने इलाके की नियमित गश्ती के दौरान शुक्रवार को घोजडांगा स्थित विद्याधारी नाले में शव को तैरते हुए देखा था।

विज्ञापन


स्थानीय ग्रामीणों के शव की पहचान करने में असफल रहने पर जवानों ने शव की तलाशी ली और उन्हें आधार कार्ड मिला। शव को बसीरहाट थाने को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के गुजरात से घोजडांगा आने की परिस्थिति और मौत की वजहों की जांच की जा रही है और इमरान के परिवार को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed