फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF nabs two Bangladeshi smugglers, foils drug smuggling bid at International Border

India-Bangladesh Border: बीएसएफ ने ड्रग तस्करी की बड़ी साजिश को किया नाकाम, दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

Mon, 29 Jan 2024 06:29 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 29 Jan 2024 06:29 PM IST
सार

India-Bangladesh Border: बीएसएफ ने सोमवार को नादिया, मुर्शिदाबाद और मालदा जिलों के इलाकों में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 1,457 फेंसिडिल की बोतलों के साथ दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया।  

विज्ञापन
BSF nabs two Bangladeshi smugglers, foils drug smuggling bid at International Border
पकड़े गए तस्करों के साथ बीएसएफ जवान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। बल ने दो बांग्लादेशी तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, 1,457 फेंसिडिल की बोतलें भी जब्त की गईं हैं। 

विज्ञापन

बीएसएफ की दक्षिण बंगाल फ्रंटियर बटालियन के जवानों ने सोमवार को नादिया, मुर्शिदाबाद और मालदा के इलाकों में अभियान चलाया। इसी दौरान तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बल ने एक बयान में कहा, दो बांग्लादेशी तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वे भारत से बांग्लादेश में 1,457 फेंसिडिल की बोतलों की तस्करी करने का प्रयास कर रहे थे। जब्त की गईं इन फेंसिडिल की इन बोतलों की कीमत करीब 2 लाख 98 हजार 264 रुपये है। 

विज्ञापन

बयान में आगे कहा गया कि बीएसएस को सूचना मिली थी कि सोमवार को कुछ तस्कर फेंसिडिल की बोतलों की खेप की तस्करी करने जा रहे हैं।सूचना मिलने पर जवानों ने अपनी सतर्कता बढ़ा दी। सुबह करीब पांच बजे जवानों ने तस्करों को हाथों में कुछ सामान ले जाते हुए भारत से बांग्लादेश की ओर जाते देखा।

'इसके बाद जवान तस्करों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़े। जवानों को अपनी ओर आता देख तस्कर डर गए और भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, जवानों ने दोनों तस्करों को पकड़ लिया। तस्करों की तलाशी ली गई तो उनके पास से फेंसिडिल की 346 बोतलें बरामद हुईं। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।' 

गिरफ्तार किए गए तस्करों की पहचान मोहम्मद साहिन रजा और मोहम्मद हबीबुर रहमान के रूप में हुई है। बीएसएफ ने बताया कि पूछताछ के दौरान तस्करों ने खुलासा किया कि वे दोनों बांग्लादेश के नागरिक हैं और अपनी आजीविका के लिए तस्करी के काम में शामिल हुए। 

तस्कर भागीरथी नदी पार करके जंगपाड़ा के ईंट भट्टे के पास भारत में घुसे थे। उन्हें एक अज्ञात भारतीय से फेंसिडिल की खेप मिली। जिसे वे बांग्लादेश में मोहम्मद बाबू अली को सौंपने वाले थे। लेकिन, बीएसफ के जवानों ने उन्हें तस्करी के दौरान पकड़ लिया। 

इसके अलावा, बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को विभिन्न अभियानों में सीमा चौकी चारकुटीबाड़ी के पास 580 फेंसिडिल की बोतलें, मत्यारी के पास 431 फेंसिडिल की बोतलें और दोबारपारा के पास 100 फेंसिडिल की बोतलें जब्त कीं।गिरफ्तार तस्करों को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed