फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF nabs Pakistani national from creek area in Gujarat Kutch seizes 3 fishing boats

गुजरात: बीएसएफ ने एक पाक नागरिक को पकड़ा, कच्छ के खाड़ी क्षेत्र से मछली पकड़ने वाली तीन नौकाएं जब्त कीं

Tue, 01 Feb 2022 03:13 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, अहमदाबाद
पीटीआई, अहमदाबाद Published by: देव कश्यप Updated Tue, 01 Feb 2022 03:13 AM IST
सार

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान, बीएसएफ ने पाकिस्तानी मछली पकड़ने की नौकाओं की गतिविधियों को देखा जिनमें चार-पांच मछुआरे सवार थे। बयान के मुताबिक वे अशांत समुद्री स्थिति का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
BSF nabs Pakistani national from creek area in Gujarat Kutch seizes 3 fishing boats
बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी नौकाएं कीं जब्त। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान समुद्री सीमा पर गश्त के दौरान गुजरात के कच्छ जिले के खाड़ी क्षेत्र से एक पाकिस्तानी नागरिक को सोमवार को पकड़ लिया और मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को जब्त कर लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक मछुआरे के रूप में दिखाई देने वाले पाक घुसपैठिए को पकड़ लिया गया, जबकि चार अन्य मछुआरे खाड़ी क्षेत्र में बीएसएफ की गश्ती नौकाओं को देखकर पाकिस्तान के क्षेत्र में भागने में सफल रहे। 

विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान, "बीएसएफ ने पाकिस्तानी मछली पकड़ने की नौकाओं की गतिविधियों को देखा जिनमें चार-पांच मछुआरे सवार थे। बयान के मुताबिक वे अशांत समुद्री स्थिति का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे थे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

बयान में कहा गया कि बीएसएफ की "गश्ती नौकाओं को देखकर पाकिस्तानी घुसपैठियों ने भागने की कोशिश की। हालांकि, बीएसएफ के गश्ती दल ने उनका पीछा किया और एक पाकिस्तानी मछुआरे को पकड़ लिया और उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया, जबकि बाकी मछुआरे कीचड़ और दलदली इलाके का फायदा उठाकर पाकिस्तान की ओर भागने में सफल रहे।"


जब्त की गई तीनों नौकाओं की तलाशी ली गई, लेकिन उनके पास से कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बीएसएफ ने कहा, "इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है, लेकिन अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed