फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF jawans recovered gold worth over Rs 2 crore from a bike, the accused used to get Rs 1000 for smuggling

BSF: बीएसएफ जवानों ने बाइक से बरामद किया 2.42 करोड़ का सोना, तस्करी के लिए आरोपी को मिलते थे एक हजार रुपये

Wed, 25 Jun 2025 03:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 25 Jun 2025 03:02 PM IST
विज्ञापन
BSF jawans recovered gold worth over Rs 2 crore from a bike, the accused used to get Rs 1000 for smuggling
BSF - फोटो : Amar Ujala

दक्षिण बंगाल फ्रंटियर की 67वीं बटालियन के अंतर्गत लक्ष्मीपुर सीमा चौकी पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सोने की तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ ने एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जो बांग्लादेश से भारत में सोने की तस्करी करने का प्रयास कर रहा था। यह सोना बाइक में छिपाया गया था। अभियान के दौरान जवानों ने 1 सोने की छड़ और 16 सोने के बिस्किट जब्त किए, जिनका कुल वजन 2.451 किलोग्राम था। जब्त किए गए सोने का अनुमानित बाजार मूल्य ₹2,42,94,960 है। खास बात है कि आरोपी को सोने की इतनी बड़ी खेप की तस्करी के लिए महज एक हजार रुपये मिलते थे। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दो दिन पहले बीएसएफ की 67 बटालियन के जवानों को विश्वसनीय खुफिया जानकारी मिली थी कि लक्ष्मीपुर क्षेत्र से सोने की तस्करी की कोशिश की जा सकती है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए संबंधित सीमा चौकी के सभी गश्ती दलों और चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। 24 जून की सुबह करीब 7:45 बजे लक्ष्मीपुर गांव की दिशा से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। सवार के संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए जवानों ने गहन तलाशी ली तो सीट कवर के नीचे प्लास्टिक टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। जांच करने पर पैकेट में एक सोने की ईंट और सोलह सोने के बिस्कुट पाए गए। बीएसएफ ने मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर तस्कर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के लिए तस्कर को लक्ष्मीपुर सीमा चौकी लाया गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक पूछताछ के दौरान तस्कर ने खुलासा किया कि उसे लक्ष्मीपुर गांव के एक व्यक्ति से सोना मिला था। वह बोयरा गांव के रास्ते बनगांव बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति को इसे देने जा रहा था। उसे डिलीवरी के बाद प्रति किलोग्राम ₹1,000 का भुगतान करने का वादा किया गया था। हालांकि, बीएसएफ की सतर्कता के कारण तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई। तस्कर को पकड़ लिया गया। जब्त किए गए सोने का कुल वजन 2.451 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,42,94,960 है। बरामद सोना, संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने सफल ऑपरेशन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा पर तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह सक्षम, सतर्क और समर्पित हैं। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासियों से अपील की कि वे सोने की तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी की सूचना बीएसएफ की 'सीमा साथी' हेल्पलाइन 14419 पर या व्हाट्सएप पर 9903472227 पर संदेश या वॉयस मैसेज भेजकर दें। उन्होंने आश्वासन दिया कि विश्वसनीय जानकारी के लिए उचित पुरस्कार दिए जाएंगे। सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed