फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF Jawan fined 7 days salary for disrespecting Prime Minister Narendra Modi

प्रधानमंत्री के लिए नहीं इस्तेमाल किए 'आदरसूचक शब्द', बीएसएफ जवान की काट ली गई सैलेरी

Wed, 07 Mar 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नादिया Updated Wed, 07 Mar 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
BSF Jawan fined 7 days salary for disrespecting Prime Minister Narendra Modi
c

बीएसएफ के जवान पर प्रधानमंत्री के लिए सम्मान सूचक शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहले श्रीमान या फिर आदरणीय जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करने पर, जवान पर यह कार्रवाई हुई है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक घटना 21 फरवरी की है। जीरो परेड के दौरान बीएसएफ जवान संजीव कुमार ने मोदी प्रोग्राम कहकर संबोधित किया था। जिसके चलते उनकी 7 दिनों की सैलेरी काट ली गई। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि बीएसएफ की हर यूनिट को सुबह परेड में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होती है। इसे ही जीरो परेड कहा जाता है। बीएसएफ का जवान संजीव कुमार वेस्ट बंगाल के नादिया जिले में तैनात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बटालियन के कमांडिंग अफसर कमांडेंट अनूप लाल भगत ने संजीव कुमार के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया। अपने ऑर्डर में उन्होंने लिखा कि जीरो परेड के दौरान रिपोर्टिंग के समय आपने मोदी प्रोग्राम जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो कि माननीय प्रधानमंत्री के खिलाफ असम्मान प्रकट करता है। इसके एवज में उन्हें 7 दिनों की सैलेरी जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। 


वेबसाइट के मुताबिक बीएसएफ के अधिकारियों ने इस सजा को अनावश्यक करार दिया है। वहीं इस मामले पर बीएसएफ के डायरेक्टर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन वह उपलब्ध नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed