{"_id":"5a723af24f1c1b4e588b606f","slug":"bsf-itbp-to-be-given-rs-370-cr-to-improve-infrastructure-on-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर आधारभूत ढांचा सुधारने के लिए BSF, ITBP को दिए जाएंगे 370 करोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरहद पर आधारभूत ढांचा सुधारने के लिए BSF, ITBP को दिए जाएंगे 370 करोड़
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 03:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान और चीन सीमा से सटे इलाकों में आधारभूत ढांचा सुधारने के लिए सरकार ने बीएसएफ और आईटीबीपी को 370 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। इस रकम से अग्रिम इलाकों में बंकर और मौसम के अनुकूल विशेष तंबू बनाए जाएंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। गृह मंत्रालय ने कुल 369.84 करोड़ रुपये की राशि स्वीकार की है।
विज्ञापन
बंकर और मौसम के अनुकूल तंबू का होगा निर्माण
बंकरों के निर्माण के साथ-साथ इस राशि से भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की चौकियों की सुरक्षा पुख्ता की जाएगी। आईटीबीपी के लिए स्नो स्कूटर की खरीदारी और मौसम के अनुकूल शिविरों को निर्माण होगा। बीएसएफ 237.2 किमी की नियंत्रण रेखा के साथ-साथ 2526.86 किमी भारत-पाक सीमा की सुरक्षा करती है। 4096.7 किमी लंबी भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा भी उसके जिम्मे है।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा पर वर्ष 2017 की शुरुआत से ही बड़े पैमाने पर संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाएं हुई हैं। इस महीने पाक की ओर से की गई गोलीबारी में बीएसएफ के चार जवान शहीद हो चुके हैं।
विज्ञापन
आईटीबीपी के लिए स्नो स्कूटर की होगी खरीदारी
उधर, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) 3,488 किमी लंबी भारत-चीन सीमा की निगहबानी करती है। यह जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से सटी है। यह बल ऊंचे पहाड़ी इलाकों में काम करने में पारंगत है। आईटीबीपी की अग्रिम चौकियां 18,750 फीट की ऊंचाई पर हैं, यहां तापमान शून्य से 40 डिग्री सेल्सियस नीचे तक गिर जाता है।