{"_id":"62a694be76956a75c162a9e4","slug":"bsf-intervention-will-increase-up-to-50-km-from-border-blueprint-ready-report-will-be-sent-to-the-ministry-of-home-affairs-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"BSF: सीमा से 50 किमी भीतर तक बढ़ेगा बीएसएफ का दखल, ब्लूप्रिंट तैयार, गृह मंत्रालय को जल्द ही भेजी जाएगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BSF: सीमा से 50 किमी भीतर तक बढ़ेगा बीएसएफ का दखल, ब्लूप्रिंट तैयार, गृह मंत्रालय को जल्द ही भेजी जाएगी रिपोर्ट
Mon, 13 Jun 2022 07:07 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:07 AM IST
सार
बीएसएफ ने कई अन्य एजेंसियों के साथ सीमा से 50 किमी भीतर तक के क्षेत्रों की पहचान की। यहां की भौगोलिक स्थितियों, मौजूदा ढांचों आदि का लेखा-जोखा बनाया। सैनिकों के रुकने के स्थान, चौकियां बनाने, जवानों व सैन्य तंत्र के लिए जरूरी सुविधाओं व जरूरतों की पहचान की गई।
विज्ञापन
बीएसएफ जवान।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की सीमाओं से 50 किमी की भीतर तक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का क्षेत्राधिकार बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। इसमें अंतरराष्ट्रीय सीमा वाले राज्यों में बीएसएफ को सैन्य संचालन तंत्र के लिए जरूरी सुविधाओं का भी उल्लेख किया गया है। सूत्रों के अनुसार इसे गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा, जहां सहमति मिलने पर जरूरी निर्माण व बदलाव लागू होंगे।
विज्ञापन
इसे बनाने के लिए बीएसएफ ने कई अन्य एजेंसियों के साथ सीमा से 50 किमी भीतर तक के क्षेत्रों की पहचान की। यहां की भौगोलिक स्थितियों, मौजूदा ढांचों आदि का लेखा-जोखा बनाया। सैनिकों के रुकने के स्थान, चौकियां बनाने, जवानों व सैन्य तंत्र के लिए जरूरी सुविधाओं व जरूरतों की पहचान की गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नया नोटिफिकेशन आने के बाद बीते कुछ महीनों से हर कदम के बारे में राज्यों की पुलिस को सूचित कर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं।
तथ्य और नए नियम
- देश की 6,300 किमी सीमाओं की सुरक्षा बीएसएफ करती है।
- यह सीमाएं पश्चिम में पाकिस्तान व पूर्व में बांग्लादेश से लगी हुई हैं।
- अक्तूबर 2021 में केंद्र ने नया नोटिफिकेशन जारी किया, जिसमें सीमावर्ती क्षेत्रों पर बीएसएफ के सैनिकों व अधिकारियों को जुलाई 2014 में ज्यादा अधिकार दिए गए।
- पंजाब, पश्चिम बंगाल व असम में बीएसएफ सीमा से 50 किमी भीतर तक क्षेत्राधिकार रखेगी, पहले ये 15 किमी था।
- गुजरात में 80 से घटाकर 50 किमी किया गया। राजस्थान में यह 50 किमी था, इसे उतना ही रखा गया।
विज्ञापन