फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF demands hitech drone system to deal with intruders drone

दुश्मन ड्रोन को देखते ही मार गिराने के लिए बीएसएफ ने मांगा अत्याधुनिक ड्रोन सिस्टम

Mon, 14 Oct 2019 08:28 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 14 Oct 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
BSF demands hitech drone system to deal with intruders drone
ड्रोन (फाइल फोटो)
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने के लिए बीएसएफ ने आधुनिक ड्रोन भेदी प्रणाली की मांग की है। पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हाल में कई छोटे पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए थे।
विज्ञापन


बीएसएफ ने ऐसी प्रणाली की मांग की है, जिसमें रडार का पता लगाकर उसे खत्म करने में सक्षम हो। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ ने ऐसे फुल ड्रोन डिटेक्शन सिस्टम की मांग की है, जिसमें रडार, रेडियो फ्रिक्वेंसी रिसीवर, जैमर और सिस्टम कंट्रोलर हो और जो हर तरह के ड्रोन को निष्क्रिय करने में सक्षम हो।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, 'बीएसएफ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस संबंध में मांग की है। साथ ही अर्धसैनिक बल ने इन सिस्टम के इस्तेमाल के लिए जवानों की उचित ट्रेनिंग की व्यवस्था करने की भी मांग की है।' इन अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात सीमा पर करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पलक झपकते ही ड्रोन का पता लग जाएगा 

यह ड्रोन भेदी तकनीक प्रणाली जो जमीन या किसी वाहन से आपरेट किया जा सकता है। बीएसएफ की मांग है कि यह तकनीक ड्रोन को दूर से ही पहचानने में सक्षम होनी चाहिए और 10 सेकेंड के अंदर का लक्ष्य का पता लगा सकता है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में छह लाख से अधिक शत्रु ड्रोन हैं।

ड्रोन मार गिराने का मिला अधिकार

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ड्रोन साजिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षा बलों को विशेष अधिकार दिए गए हैं। पाकिस्तान छोटे ड्रोन के जरिए भारत में हथियार और ड्रग्स भेजने की कोशिश में जुटा हुआ है। ऐसे में सुरक्षा बलों को 1000 फीट या उससे कम उंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन को मार गिराने की छूट मिल गई है।

केंद्र सरकार के सूत्रों के अनुसार, 'अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों को सीमा पर दिखने वाले ड्रोन को मार गिराने की छूट दे दी गई है। इसके मुताबिक 1000 या उससे कम उंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन को मार गिराया जाएगा।' हालांकि एक हजार फीट से ज्यादा उंचाई पर उड़ने वाले ड्रोन पर किसी भी तरह की कार्रवाई से पहले अनुमति लेना जरूरी होगा क्योंकि वह विमान भी हो सकता है।


हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर छोटे ड्रोन को उड़ते देखा था। चीन निर्मित इन ड्रोन का इस्तेमाल एसॉल्ट राइफल और ड्रग्स पहुंचाने के लिए किया जा रहा था। पिछले सोमवार को फिरोजपुर में हुसैनीवाला बॉर्डर पोस्ट पर बीएसएफ के जवानों ने एक ड्रोन को देखा था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed