फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF collected 450 kg of garbage from peaks 20,500 feet high As pioneer of Clean India Mission

BSF: 'स्वच्छ भारत मिशन' के प्रणेता के रूप में बीएसएफ, 20,500 फीट ऊंची चोटियों से एकत्रित किया 450 किलो कचरा

Fri, 03 Oct 2025 07:52 PM IST
शिव शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 03 Oct 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
BSF collected 450 kg of garbage from peaks 20,500 feet high As pioneer of Clean India Mission
बीएसएफ - फोटो : अमर उजाला

बीएसएफ एडवांस हाई एल्टीट्यूड अल्पाइन प्रशिक्षण एवं माउंटेनियरिंग अभियान-2025 के तहत 6,000 मीटर से ऊंची चोटियों पर तिरंगा फहराने वाले सीमा सुरक्षा बल के पर्वतारोहियों का शुक्रवार को बीएसएफ मुख्यालय में स्वागत किया गया। इस अभियान की खास बात ये रही है कि बीएसएफ के पर्वतारोही 'स्वच्छ भारत मिशन' के प्रणेता के रूप में सामने आए हैं। सीमा सुरक्षा बल के पर्वतारोहियों ने 20,500 फीट ऊंची चोटियों से 450 किलोग्राम कचरा एकत्रित किया है। इस कचरे को सड़क के किनारे लाकर उचित निपटान के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण, केलोंग (हिमाचल प्रदेश) में जमा कर दिया गया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में चार 6,000 मीटर ऊंची चोटियों पर एडवांस हाई एल्टीट्यूड अल्पाइन प्रशिक्षण और पर्वतारोहण अभियान-2025 के स्वागत समारोह में दलजीत सिंह चौधरी, महानिदेशक 'सीमा सुरक्षा बल' ने कहा, यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इससे न केवल बीएसएफ की पर्वतारोहण उत्कृष्टता की गौरवशाली विरासत में एक नया अध्याय जुड़ा है, बल्कि इसके माध्यम से 'ग्लेशियर बचाओ' अभियान के महत्व को भी रेखांकित किया गया है। बीएसएफ के महानिदेशक ने बल कर्मियों की शारीरिक फिटनेस के महत्व पर जोर दिया है। उन्होंने इच्छा व्यक्त की है कि बीएसएफ कर्मियों को विभिन्न खेलों में भाग लेना चाहिए। राष्ट्र तथा बीएसएफ का नाम रोशन करने के लिए उत्कृष्टता प्राप्त करने की कोशिश करें। बीएसएफ महानिदेशक ने अभियान के सदस्यों के लिए 5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की। विभिन्न खेलों में भाग लेने वाले बीएसएफ एथलीटों को अत्याधुनिक उपकरण और प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। डीजी ने इस अभियान में 6 महिला सदस्यों सहित बीएसएफ पर्वतारोहण दल के अदम्य साहस और दृढ संकल्प की सराहना की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अभियान को 02 अगस्त को देहरादून स्थित बीआईएएटी से अशोक कुमार, आईजी (ट्रेनिंग) बीएसएफ मुख्यालय, द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। इस अभियान में 25 सदस्य, जिनमें पर्वतारोही (06 महिला पर्वतारोही सहित), सहयोगी स्टाफ तथा चिकित्सक दल शामिल थे। अभियान का नेतृत्व पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू, उप कमाण्डेंट ने किया, जिन्होंने सात बार माउंट एवरेस्ट को सफलतापूर्वक आरोहित किया है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाले वह पहले भारतीय हैं। बीएसएफ पर्वतारोहियों ने 11 अगस्त 2025 को हिमाचल में माउंट युनम (6,111 मीटर), 16 एवं 17 अगस्त 2025 को माउंट थुग्जे (6,128 मीटर) एवं माउंट थुग्जे ईस्ट (6,080 मीटर), तथा 22 एवं 23 अगस्त 2025 को लद्दाख हिमालय में माउंट मेंटोक (6,250 मीटर) पर सफलतापूर्वक आरोहण किया है।  


Image preview


इस अभियान की योजना बीएसएफ पर्वतारोहियों और प्रशिक्षकों के पर्वतारोहण कौशल और शिक्षण क्षमताओं को बढ़ाने और "स्वच्छ हिमालयः ग्लेशियर बचाओ” अभियान का समर्थन करने के लिए बनाई गई थी। पर्वतारोहण में बीएसएफ का गौरवशाली इतिहास रहा है। इसकी टीम में एक पद्मश्री और तीन राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेता शामिल हैं। टीम ने 2006 और 2018 में दो बार माउंट एवरेस्ट, 2008 में माउंट कंचनजंगा (तीसरी सबसे ऊँची और सबसे कठिन चोटियों में से एक), 2021 में माउंट ल्होत्से (चौथी सबसे ऊँची), 2023 में माउंट मनास्लु (8,163 मीटर) और इससे पहले 51 अन्य चोटियों पर सफलतापूर्वक चढाई की है। "स्वच्छ भारत मिशन" के प्रणेता के रूप में इस अभियान ने न केवल अन्य पर्वतारोहियों और ट्रेकर्स को ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दों के प्रति जागरूक करने में पर्यावरणीय पहल को बढ़ावा देने में मदद की, बल्कि "हम फिट तो इंडिया फिट" अभियानों को भी समर्थन दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed