फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF and Meghalaya police reject Bangladesh's claim on Hadi killers entering India

'भारत में नहीं घुसे उस्मान हादी के हत्यारे': बीएसएफ ने कहा- बांग्लादेश के दावे गुमराह करने वाले

Sun, 28 Dec 2025 06:01 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलॉन्ग। Published by: राहुल कुमार Updated Sun, 28 Dec 2025 06:01 PM IST
सार

Osman Hadi Killing Case: ढाका महानगर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को कहा था कि उस्मान हादी की हत्या में शामिल दो संदिग्धों के इस समय भारत में होने का संदेह है। बांग्लादेश के इन दावों को नकारते हुए भारत ने कहा है कि ये दावे गुमराह करने वाले हैं।

विज्ञापन
BSF and Meghalaya police reject Bangladesh's claim on Hadi killers entering India
बीएसएफ ने बांग्लादेश के दावों को नकारा। - फोटो : एएनआई

विस्तार

मेघालय की सुरक्षा एजेंसियों ने रविवार को बांग्लादेश पुलिस के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे के भारत में घुसने का दावा किया था। भारतीय सुरक्षा बल (बीएफएफ) ने साफ कहा कि बांग्लादेश पुलिस का यह दावा दुर्भाग्यपूर्ण व भ्रामक है। बता दें कि ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया कहा था कि हादी हत्याकांड के दो मुख्य संदिग्ध स्थानीय साथियों की मदद से हलुआघाट सीमा के रास्ते मेघालय में घुस गए हैं।

विज्ञापन


बीएसएफ ने दावों को बताया निराधार
इंस्पेक्टर जनरल ओपी उपाध्याय ने कहा कि मेघालय के बीएसएफ प्रमुख, पुलिस महानिरीक्षक ओपी उपाध्याय ने कहा, ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे पता चले कि किसी व्यक्ति ने हलुआघाट सेक्टर से मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार की हो। बीएसएफ ने न तो ऐसी कोई घटना देखी है और न ही उसे ऐसी कोई सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि जो दावे किए जा रहे हैं, वे दुर्भाग्यपूर्ण व भ्रामक हैं।  
विज्ञापन


पुलिस ने भी आरोपों को नकारा 

मेघालय के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि गारो हिल्स इलाके में संदिग्धों की मौजूदगी के दावे की पुष्टि करने के लिए कोई इनपुट या खुफिया जानकारी नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस इकाइयों ने ऐसी कोई गतिविधि नहीं देखी है और केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल जारी है। बीएसएफ अधिकारियों ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात कर्मियों को हर समय हाई अलर्ट पर रखा गया है, खासकर पड़ोसी देश में चल रही अशांति और अस्थिर स्थिति को देखते हुए। बल ने दोहराया कि सभी सेक्टरों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और अवैध सीमा पार आवाजाही के किसी भी प्रयास का तुरंत पता लगाया जाएगा और उससे निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: क्या रुकने वाली है रूस-यूक्रेन जंग: ट्रंप से मिलेंगे जेलेंस्की; रूस के लिए क्या छोड़ने को तैयार-क्या मांगेंगे?

बांग्लादेश पुलिस ने किया था ये दावा
डीएमपी के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं परिचालन) एसएन मोहम्मद नजर-उल इस्लाम ने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि संदिग्ध फैसल करीम मसूद व आलमगीर शेख स्थानीय सहयोगियों की मदद से भारत के मेघालय में घुस गए हैं। द डेली स्टार की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस्लाम ने कहा, हमारी जानकारी के अनुसार दोनों संदिग्ध हलुआघाट सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश कर गए। सीमा पार करने के बाद उन्हें पहले पुरती नाम का एक व्यक्ति मिला। इसके बाद सामी नाम के एक टैक्सी चालक ने उन्हें मेघालय के तुरा शहर तक पहुंचाया।


बांग्लादेशी अधिकारी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि दोनों संदिग्ध कब भारत में घुसे। इस्लाम ने यह भी दावा किया कि दोनों संदिग्धों की मदद करने वालों को भारतीय अधिकारियों ने हिरासत में ले रखा है। डीएमपी अधिकारी ने कहा, हम दोनों संदिग्धों की वापसी के लिए औपचारिक व अनौपचारिक माध्यमों से भारतीय अधिकारियों से संपर्क में हैं।

हादी पिछले साल छात्रों के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शनों में शामिल प्रमुख नेताओं में शुमार थे। विरोध-प्रदर्शनों की वजह से तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता गंवानी पड़ी थी। वह 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव में एक उम्मीदवार थे। नकाबपोश बंदूकधारियों ने 12 दिसंबर को मध्य ढाका के विजयनगर इलाके में हादी के सिर में उस समय गोली मार दी थी, जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। 18 दिसंबर को सिंगापुर में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed