Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BSF: Amid a precarious security situation, BSF will celebrate 'Rising Day' in Manipur, know preparations

सीमा सुरक्षा बल 'रेजिंग डे': सुरक्षा की नाजुक स्थिति के बीच मणिपुर में कार्यक्रम; आर्टिलरी और 2000 जवान तैनात

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Sun, 22 Nov 2026 01:40 PM IST
सार

बीएसएफ का स्थापना दिवस समारोह इस बार मणिपुर के संवेदनशील चुराचांदपुर में एक दिसंबर को आयोजित होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी लेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय पुलिस और केंद्रीय बलों की भारी तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन
BSF: Amid a precarious security situation, BSF will celebrate 'Rising Day' in Manipur, know preparations
बीएसएफ का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देश की पहली रक्षा पंक्ति 'सीमा सुरक्षा बल' (बीएसएफ) का रेजिंग डे यानी स्थापना दिवस समारोह इस बार 'मणिपुर' के चुराचांदपुर में आयोजित होगा। चुराचांदपुर और राज्य के दूसरे हिस्सों में सुरक्षा की नाजुक स्थिति के बीच एक दिसंबर को होने जा रहे 'रेजिंग डे' समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि, परेड की सलामी लेंगे। एक दिसंबर को आयोजित होने वाले 'स्थापना दिवस' समारोह की तिथि में गत वर्ष बदलाव किया गया था। पिछले साल यह समारोह 21 नवंबर को गुजरात के 'भुज' में आयोजित किया गया था। गृह मंत्री शाह ने परेड की सलामी ली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: नेपाली हवाई क्षेत्र का भारत करेगा इस्तेमाल?: बागडोगरा एयरपोर्ट को लेकर अटकलें तेज, प्रस्ताव क्या बोली सरकार?
विज्ञापन


किस-किस की लगाई जा रही ड्यूटी?
सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में बीएसएफ रेजिंग डे समारोह की सुरक्षा के लिए लोकल पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के जवानों की ड्यूटी लगाई जा रही है। खासतौर से, चुराचांदपुर, जो कई वर्षों से हिंसक घटनाओं  की चपेट में रहा है, वहां रेजिंड डे समारोह की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। बीएसएफ के शीर्ष अफसरों की टीम ने इस क्षेत्र का दौरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएफ के हजारों जवान परेड में लेंगे हिस्सा
इस संवेदनशील इलाके में, जहां जान का खतरा लगातार बना हुआ है, वहां परेड में हिस्सा लेने के लिए बीएसएफ के हजारों जवानों को भेजा गया है। रेजिंड डे की परेड में जवानों के अलावा बीएसएफ का ऊंट दस्ता, घोड़े, स्निफर डॉग और तोपखाना (आर्टिलरी) भी चुराचांदपुर ले जाया गया है। बल की कई अन्य टुकड़ियों को वहां तैनात किया गया है। मणिपुर में सफल एवं सुरक्षित 'रेजिंड डे' के लिए बीएसएफ ने अपना पूरा तंत्र लगा दिया है। सूत्रों ने बताया कि ट्रेनिंग एवं ऑपरेशनल क्षेत्रों के जवानों को भी मणिपुर में तैनात किया गया है।  

ये भी पढ़ें: '12 साल बाद कर्मचारियों की याद आई?': पीएम मोदी पर जमकर बरसे पूर्व सीएम विजयन, बोले- यह सिर्फ राजनीतिक नौटंकी

पहले कहां-कहां किया गया आयोजन?
2024 में बीएसएफ का 60 वां स्थापना दिवस, पाकिस्तान से लगते रेगिस्तानी प्रांत राजस्थान के जोधपुर में आठ दिसंबर को मनाया गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भव्य परेड की सलामी ली थी। इससे पहले बीएसएफ का 59वां स्थापना दिवस समारोह, झारखंड के हजारीबाग में आयोजित किया गया था। पहले सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के 'स्थापना दिवस' पर आयोजित होने वाली परेड, दिल्ली एनसीआर में ही आयोजित होती थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि केंद्र सरकार ने अब ऐसे कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इन बलों की वार्षिक परेड, देश के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित होगी। इसके पीछे यह मकसद है कि देश और सीमाओं की सुरक्षा में लगे केंद्रीय बलों एवं राष्ट्र की जनता के बीच आत्मीयता का संबंध स्थापित हो। वर्ष 2022 में यह समारोह अमृतसर में मनाया गया था। यह दूसरा अवसर था जब बीएसएफ की रेजिंड डे परेड दिल्ली से बाहर आयोजित की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed