फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bs yediyurappa condemns karnataka bjp chief drug addict remark on rahul gandhi

कर्नाटक: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा अध्यक्ष के बयान पर पार्टी के वरिष्ठ नेता ने जताई नाराजगी, येदियुरप्पा बोले- यह मर्यादित भाषा नहीं

Thu, 21 Oct 2021 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Thu, 21 Oct 2021 11:26 AM IST
सार

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कतील के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। भाजपा अध्यक्ष के बयान का पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने विरोध किया है। येदियुरप्पा ने कहा कि उनकी भाषा मर्यादित नहीं है। 

विज्ञापन
Bs yediyurappa condemns karnataka bjp chief drug addict remark on rahul gandhi
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

विस्तार

राहुल गांधी को ड्रग एडिक्ट और पेडलर बताकर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलीन कुमार कतील ने एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के इस बयान पर  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने भी विरोध जताया है। येदियुरप्पा ने कहा है कि किसी को भी इतनी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। विजयपुरा जिले में उपचुनाव के लिए एक सभा को संबोधित करते हुए येदियुरप्पा ने कहा, 'राहुल गांधी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की भाषा मर्यादित नहीं है। किसी को भी अपमानजनक भाषा नहीं बोलनी चाहिए।
विज्ञापन


 दो दिन पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कतील ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि 'राहुल गांधी कहते हैं कि वह कांग्रेस अध्यक्ष बनेंगे। मुझे बताइए राहुल गांधी क्या हैं? राहुल एक ड्रग एडिक्ट और ड्रग पेडलर हैं। मैं ये नहीं कह रहा, ये न्यूज रिपोर्ट्स में आया था। ये कांग्रेस पार्टी चलाने में अक्षम हैं। जो लोग एक पार्टी नहीं चला सकते, वे इस देश को कैसे चलाएंगे?'
विज्ञापन


कुमारस्वामी और सिद्धारमैया पर बरसे येदियुरप्पा
हालांकि, येदियुरप्पा ने बाद में एचडी कुमारस्वामी और सिद्धारमैया पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना करने के लिए जमकर निशाना साधा। येदियुरप्पा ने कहा, 'कुमारस्वामी और सिद्धारमैया बेवजह आरएसएस का नाम चुनावी सभाओं में घसीट रहे हैं। जनता उपचुनाव में विपक्ष को जवाब देगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed