फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bs yeddyurappa says will never compromise on importance and will promote Kannada in Karnataka

हिंदी भाषा पर अपनों से घिरे अमित शाह, येदियुरप्पा ने कहा- कन्नड़ के महत्व से कभी समझौता नहीं करेंगे

Mon, 16 Sep 2019 09:53 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 16 Sep 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
bs yeddyurappa says will never compromise on importance and will promote Kannada in Karnataka
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी को देश की आम भाषा बनाए जाने की पैरवी के बाद शुरू हुई बहस थमने का नाम नहीं ले रही। इस प्रकरण में अमित शाह अपनों से भी घिर गए हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि कन्नड़ राज्य में मुख्य भाषा है और इसके महत्व से कभी समझौता नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन



येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हमारे देश में सभी आधिकारिक भाषाएं समान हैं। हालांकि, जहां तक कर्नाटक का सवाल है, कन्नड़ यहां मुख्य भाषा है।’’

येदियुरप्पा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘हमलोग इसके महत्व से कभी समझौता नहीं करेंगे तथा कन्नड़ एवं अपने राज्य की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को देश की आम भाषा के रूप में हिंदी पर जोर दिया था। जिसके बाद यह मामला गर्मा गया और इस पर राष्ट्रव्यापी बहस शुरू हो गई है। दक्षिण भारत के कुछ राजनीतिक दलों ने कहा कि वे भाषा को ‘‘थोपने’’ के किसी भी कोशिश का विरोध करेंगे।

कर्नाटक में विपक्षी दलों कांग्रेस और जद (एस) ने भाजपा और अमित शाह पर निशाना साधा और उन पर ‘‘हिंदी को थोपने’’ की कोशिश करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शाह के बयान को लेकर उन्हें ‘‘घर तोड़ने वाला’’ तक कह दिया। 




उन्होंने कहा, ‘‘भारत का समृद्ध इतिहास और विविध भौगोलिक स्थितियां हैं। हर एक की अपनी विविधतापूर्ण संस्कृति और प्रथा है। हमें एकजुट रहने के लिए इस विविधता को अपनाना होगा।’’

सिद्धारमैया ने कहा, ‘‘अमित शाह एक संयुक्त परिवार में ऐसे कुटिल सदस्य हैं जो इस एकता को तोड़ने का तरीका ढूंढते हैं।’’ उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘इस घर तोड़ने वाले व्यक्ति को सबक सिखाना होगा।’’


एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने कहा था कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में हिम्मत है तो वे ‘कन्नड़ दिवस’ मनाकर दिखाएं। उन्होंने ट्वीट कर रहा, ‘‘याद रखिये कर्नाटक के लोग संघीय प्रणाली का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed