फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS MLC Kavitha will be arrested soon in Delhi excise policy case claims Telangana BJP leader Vivek

तेलंगाना: सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेता का दावा- जल्द KCR की बेटी को भी गिरफ्तार करेगी एजेंसी

Mon, 27 Feb 2023 04:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 27 Feb 2023 04:23 PM IST
सार

भाजपा नेता विवेक वेंकटस्वामी ने कहा, शराब घोटाले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। कविता को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
BRS MLC Kavitha will be arrested soon in Delhi excise policy case claims Telangana BJP leader Vivek
भाजपा नेता विवेक वेंकटस्वामी - फोटो : एएनआई

विस्तार

आबकारी नीति के मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के एक दिन बाद तेलंगाना के भाजपा नेता विवेक वेंकटस्वामी सोमवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर की बेटी के कविता को भी जांच एजेंसी जल्द ही गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन

 

'कविता ने आप को दिए थे 150 करोड़ रुपये'
विवेक वेंकटस्वामी ने कहा, शराब घोटाले में कुछ और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। कविता को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। विवेक ने आरोप लगाया कि कविता ने पंजाब और गुजरात चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) को 150 करोड़ रुपये दिए थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

'कविता के पास शराब कंपनी की हिस्सेदारी'
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दायर आरोपपत्र में केसीआर की बेटी के कविता का नाम लिया था, जिसमें उन पर एक शराब कंपनी में 65 फीसदी हिस्सेदारी रखने का आरोप लगाया गया था। केसीआर के नेतृत्व वाली बीआरएस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विवेक ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी तेलंगाना राज्य में अपना अस्तित्व खो देगी।
 

विज्ञापन

भाजपा नेता ने पूछा- कहां से आया पैसा?
भाजपा नेता ने दावा किया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) पार्टी को जब शुरू किया गया था तब उसके पास कोई फंड नहीं था। अब पार्टी के पास देश के सभी राजनीतिक दलों की तुलना में ज्यादा जमा पूंजी है। भाजपा नेता ने सवाल उठाया कि यह पैसा कहां से आया? केसीआर ने चुनाव के दौरान किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया है।
 

आठ घंटे की पूछताछ के बाद सिसोदिया की गिरफ्तारी
सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) की आबकारी नीति को तैयार करने और उसे लागू करने में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान सिसोदिया से करीब आठ घंटे की लंबी पूछताछ की, जिसके बाद रविवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। 
 

केजरीवाल ने गिरफ्तारी को बताया 'गंदी राजनीति'
इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उनके राजनीतिक सहयोगी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गिरफ्तारी को 'गंदी राजनीति' करार दिया और दावा किया कि वह निर्दोष हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'मनीष निर्दोष हैं। उनकी गिरफ्तारी 'डर्टी पॉलिटिक्स' है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में काफी गुस्सा है। हर कोई देख रहा है। लोग सब कुछ समझ रहे हैं। लोग इसका जवाब देंगे। इससे हमारा हौसला और बढ़ेगा। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed