फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRS K Kavitha Tihar Jail Day one Prison Food Jail No six Delhi excise policy-linked money laundering case

BRS: पूर्व CM की बेटी कविता को तिहाड़ के जेल नंबर 6 में रखा गया, दो अन्य कैदी भी साथ; कैदियों वाला खाना मिला

Wed, 27 Mar 2024 08:26 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 27 Mar 2024 08:26 PM IST
सार

दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को तिहाड़ के जेल नंबर छह में रखा गया है। पहले दिन उन्हें कैदियों को दिया जाने वाला खाना मिला।

विज्ञापन
BRS K Kavitha Tihar Jail Day one Prison Food Jail No six Delhi excise policy-linked money laundering case
बीआरस नेता के. कविता (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना में कभी सत्ताधारी दल रही भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के कविता को तिहाड़ जेल में रखा गया है। ईडी की जांच के दायरे में आने के बाद हैदराबाद से दिल्ली लाई गईं कविता को अदालत के आदेश के बाद तिहाड़ भेजा गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कविता ने जेल में पहली रात बिताई और उन्हें जेल का खाना परोसा गया। कविता को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कई और हाईप्रोफाइल लोग सलाखों के पीछे हैं। कविता की जेल के बारे में तिहाड़ के सूत्रों ने बताया कि उन्होंने पहली रात महिलाओं के लिए अलग से बनाए गए जेल नंबर छह में बिताई। उन्हें दो अन्य महिला कैदियों के साथ रखा गया है।
विज्ञापन


खाने में दाल-चावल मिला; कविता की हिरासत पर अदालत ने क्या कहा?
जेल के एक सूत्र ने बताया कि कविता को खाने में दाल-चावल मिला। मंगलवार रात अन्य कैदियों को भी यही खाना परोसा गया। बुधवार सुबह कविता को नाश्ते के साथ चाय मिली। बता दें कि अदालत के आदेश के मुताबिक कविता नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगी। अदालत ने सुनवाई के दौरान यह स्वीकार किया कि उन्हें रिहा किए जाने पर मुकदमे के गवाहों को प्रभावित किए जाने और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की भी प्रबल संभावना है।
विज्ञापन


जेल मैनुअल के मुताबिक कविता को क्या मिला?
सूत्रों के मुताबिक मेडिकल जांच के दौरान कविता का ब्लडप्रेशर मामूली रूप से कम पाया गया। हालांकि, बाद में यह सामान्य हो गया और उन्हें सेल में भेज दिया गया। जेल मैनुअल के मुताबिक कविता को एक गद्दा, चप्पल, कपड़े, चादल और कंबल मिला है। उन्हें जरूरी दवाएं भी दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
अदालत के आदेश के अनुसार 46 वर्षीय कविता को घर का बना खाना भी दिया जा सकता है। अदालत ने उन्हें किताबें, कलम और कागज रखने की अनुमति भी दी है। बीआरएस नेता को आभूषण पहनने की भी अनुमति है। हालांकि, जेल अधिकारी ने कहा, जब वह जेल आईं तो उन्होंने कोई आभूषण नहीं पहना था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कविता को 'चाय, भोजन और टेलीविजन देखने के लिए अन्य कैदियों की तरह ही समय दिया जाएगा। अधिकारी के मुताबिक वह तिहाड़ जेल की लाइब्रेरी से किताबें भी ले सकती हैं। पुस्तकालय सभी कैदियों के लिए खुला है। 


जेल प्रशासन ने महिला कैदियों के बीच रखने पर क्या कहा?
पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को सुरक्षा कारणों से तिहाड़ जेल की महिला जेल संख्या-6 रखा गया है। जेल अधिकारियों ने बताया की महिला कैदी को रखने के दो विकल्प हैं, एक एक तिहाड़ जेल परिसर की जेल संख्या-6 और दूसरी मंडोली परिसर की जेल संख्या- 16। सुरक्षा और कोर्ट से दूरी जैसे पहलुओं को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें जेल संख्या छह में रखने का निर्णय लिया। बता दें कि कविता को मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे जेल वैन से तिहाड़ परिसर गया। जेल संख्या छह पहुंचने पर जेल की महिला चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद उन्हें सेल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed