{"_id":"580349864f1c1b6c6128f5fe","slug":"brothers-in-laws-dump-their-wives-to-live-together-as-gay-couple-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बहनों के पतियों में हुआ एक-दूसरे से प्यार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सगी बहनों के पतियों में हुआ एक-दूसरे से प्यार
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 16 Oct 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में एक अजीब वाकया सामने आया है। दो सगी बहनों के पतियों ने आपस में शादी कर ली है। अब दोनों बहनों ने कानून का दरवाजा खटखटाया है। मामला अदालत में है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक बड़ी बहन की शादी 2010 में एक कारोबारी से हुई थी। उस शादी से उसे एक बच्चा भी है। 2013 में छोटी बहन की शादी हुई तो मुसीबत खड़ी हो गई। बड़ी बहन के पति के छोटी बहन के पति के साथ समलैंगिक संबंध स्थापित हो गए।
विज्ञापन
रिश्ते में दो साढ़ुओं के बीच समलैंगिक संबंध इतने गहरे हो गए कि दोनों ने अपनी-अपनी बीवियों को छोड़ दिया और साथ रहने लगे। बहनों ने पतियों की इस हरकत के बारे में पुलिस को बताया, लेकिन तब पुलिस उनकी कोई मदद नहीं कर सकी। पुलिस का कहना था कि सबूतों के अभाव और किसी तरह का कानून का उल्लंघन न होने के चलते उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
आखिर में दोनों बहनों ने घरेलू हिंसा के तहत अदालत का दरवाजा खटखटाया। बहनों का आरोप है कि उनके पतियों ने अपने समलैंगिक संबंधों के चलते उन्हें नजरअंदाज किया है। बहनों ने कोर्ट से गुहार की है कि वह उनके पतियों से जीविका चलाने और आश्रय के लिए पैसे दिलाए। मामला लोगों के बीच भी दिलचस्प बना हुआ है। इसकी अगली सुनवाई 19 नवंबर को होगी।
विज्ञापन