Balasore Suicide Case: मृतक छात्रा के भाई ने दर्ज कराई साइबर उत्पीड़न की शिकायत, पुलिस से मांगी सुरक्षा
बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के बड़े भाई ने बुधवार को भोगराई पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि कम से कम चार लोग परिवार का साइबर उत्पीड़न कर रह हैं। उसने चारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए साइबर उत्पीड़न से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज परिसर में जिस 20 वर्षीय छात्रा ने आत्मदाह कर जान दे दी, उसके बड़े भाई ने बुधवार को पुलिस में साइबर उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। भाई का कहना है कि परिवार को परेशान किया जा रहा है, इसलिए उन्हें साइबर उत्पीड़न से सुरक्षा दी जाए।
मृतक छात्रा के भाई ने बालासोर जिले के भोगराई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने कम से कम चार लोगों का नाम लिया है। उसने आरोप लगाया है कि ये चारों डिजिटल प्लेटफॉर्म पर परिवार को परेशान कर रहे हैं। शिकायत में नामजद चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए, छात्रा के भाई ने धमकी दी है कि अगर न्याय नहीं मिला तो पूरा परिवार सामूहिक आत्महत्या कर सकता है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: 'दिव्यांगजन आयुक्त को जबरन छुट्टी पर भेजा जाएगा', निलंबित करने की मांग पर मंत्री का आश्वासन
राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग
मृतक छात्रा के भाई ने शिकायत में कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर परिवार के बारे में दुर्भाग्यपूर्ण और असहनीय अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोग इस त्रासदी का राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं और अपमानजनक सामग्री के सिलसिले में चार लोगों के नाम लिए हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिवंगत बहन के चरित्र हनन का किया गया प्रयास
भाई ने कहा, 'जब परिवार अपनी बेटी को खोने के बाद गंभीर मानसिक आघात से गुजर रहा है, तब सोशल मीडिया पर कुछ लोग अपमानजनक टिप्पणियां और भद्दी पोस्ट कर रहे हैं। हमें ऑनलाइन अनावश्यक ट्रोलिंग और गाली-गलौज सहनी पड़ रही है।' उसने यह भी कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी दिवंगत बहन के चरित्र हनन के प्रयास भी किए गए हैं।
पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स की कर रही पुष्टि
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन वे मृतक छात्रा के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में नामित व्यक्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की पुष्टि करके शिकायत की सत्यता की जांच कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: MyAadhaar Portal: मौत की सूचना के लिए UIDAI की पहल, दिवंगत सदस्य की जानकारी दें; अब तक 1.17 करोड़ नंबर बंद
12 जुलाई की दोपहर छात्रा ने किया था आत्मदाह
गौरतलब है कि बालासोर के फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की द्वितीय वर्ष की इंटीग्रेटेड बीएड छात्रा ने शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष समीरा कुमार साहू के खिलाफ दर्ज यौन उत्पीड़न के मामले में कथित रूप से न्याय न मिलने पर 12 जुलाई की दोपहर को आत्मदाह कर लिया था, जिसके चलते वह 95 फीसदी झुलस गई थी। उसे एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था। जहां लगभग 60 घंटे तक मौत से संघर्ष करते हुए छात्रा ने सोमवार रात को दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद राज्य में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने दो लोगों, आरोपी शिक्षिका समीरा कुमार साहू और कॉलेज के प्रधानाचार्य दिलीप घोष को यौन उत्पीड़न के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस से झड़प में पूर्व मंत्री समेत कई घायल
ओडिशा में छात्रा के आत्मदाह के मामले में यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने की घटना ने तूल पकड़ लिया है। बीजू जनता दल (बीजेडी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बालासोर में जमकर प्रदर्शन किया। लोअर पीएमजी चौराहे के पास प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हुई, जिसमें दो पूर्व मंत्रियों प्रणब प्रकाश दास और प्रीति रंजन घराई सहित कई कार्यकर्ता और नेता घायल हो गए। इसके अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कॉलेज छात्रा के पिता से बुधवार को फोन पर बात की और उन्हें न्याय की लड़ाई में समर्थन का आश्वासन दिया।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.