फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UIDAI MyAadhaar Portal for death registrations know how to give information on death of Aadhar Card holder

MyAadhaar Portal: मौत की सूचना के लिए UIDAI की पहल, दिवंगत सदस्य की जानकारी दें; अब तक 1.17 करोड़ नंबर बंद

Wed, 16 Jul 2025 11:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 16 Jul 2025 11:27 PM IST
सार

किसी आधार कार्ड धारक की मौत होने पर इसकी सूचना देकर पंजीकरण भी कराना होता है। UIDAI ने इसकी पहल की है। मायआधार पोर्टल (MyAadhaar Portal) पर लोग अपने परिवार के दिवंगत सदस्य की जानकारी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। यूआईडीएआई के मुताबिक देशभर में अब तक 1.17 करोड़ आधार नंबर बंद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
UIDAI MyAadhaar Portal for death registrations know how to give information on death of Aadhar Card holder
आधार कार्ड धारक की मौत पर सूचना दर्ज कराने का तरीका जानिए (सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

MyAadhaar Portal एक ऐसी वेबसाइट है, जिस पर परिवार के दिवंगत सदस्य की जानकारी दी जा सकती है। मृतक के संबंध में सूचना देने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान ्प्राधिकरण (UIDAI) ने ये अलग वेबसाइट बनवाई है। यूआईडीएआई ने बताया है कि दुरुपयोग की आशंका को खत्म करने के लिए अब तक 1.17 करोड़ नंबर बंद किए जा चुके हैं। इससे पहले एक आरटीआई के माध्यम से सूचना मिली थी कि लाखों की संख्या में लोगों की मौत के बाद भी आधार कार्ड नंबर सक्रिय हैं। इस खबर के सामने आने के बाद UIDAI की तरफ से बयान जारी किया गया।

विज्ञापन


24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों मिल रही है सेवा
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा, दुरुपयोग को रोकने के लिए मृत लोगों के 1.17 करोड़ के आधार आईडी निष्क्रिय कर दिए हैं।यूआईडीएआई ने 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में ऑनलाइन सेवा शुरू की है।
विज्ञापन


परिवार के सदस्य की मृत्यु की रिपोर्टिंग
इसके तहत मृत्यु के बाद की सूचना पंजीकृत करने लिए माय आधार पोर्टल पर अपने परिवार के सदस्यों की मृत्यु की तारीख और आधार कार्ड बंद कराने की अपील के साथ सूचना दर्ज कराई जा सकती है। भारतीय विशिष्ट पहचान ्प्राधिकरण ने बताया कि आधार कार्ड को डिएक्टिव करने के लिए यह नई सेवा (परिवार के सदस्य की मृत्यु की रिपोर्टिंग) शुरू की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन


आधार डाटाबेस की निरंतर सटीकता बनाए रखने के लिए सत्यापन
बुधवार को जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आधार डाटाबेस की निरंतर सटीकता बनाए रखने के लिए, यूआईडीएआई ने विभिन्न स्रोतों से मृत्यु रिकॉर्ड प्राप्त करने और उचित सत्यापन के बाद आधार संख्या को निष्क्रिय करने के लिए निम्नलिखित उपाय किए हैं।


ये भी पढ़ें- UIDAI: हर साल हो रहीं 83 लाख मौतें, पर 14 वर्षों में आधार निष्क्रिय हुए सिर्फ 1.15 करोड़'; आरटीआई में खुलासा

लगभग 1.17 करोड़ आधार नंबर निष्क्रिय कर दिए गए
यूआईडीएआई ने कहा कि उसने भारत के महापंजीयक (आरजीआई) से आधार संख्या से जुड़े मृत्यु रिकॉर्ड साझा करने का अनुरोध किया था और नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) का उपयोग करते हुए 24 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1.55 करोड़ मृत्यु रिकॉर्ड प्राप्त हुए हैं। उचित सत्यापन के बाद, लगभग 1.17 करोड़ आधार नंबर निष्क्रिय कर दिए गए हैं।

संबंधित वीडियो--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed