{"_id":"5e7d48378ebc3e6fd817925b","slug":"brother-kills-brother-on-exit-from-home-during-lockdown-in-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने पर भाई ने की भाई की हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई में लॉकडाउन के दौरान घर से बाहर निकलने पर भाई ने की भाई की हत्या
Fri, 27 Mar 2020 05:56 AM IST
संजीव कुमार झा
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान एक भाई ने इसलिए अपने भाई की हत्या कर दी क्योंकि वह घर से बाहर निकल गया था। घटना मुंबई के पश्चिमी उपनगर कांदिवली की है। पुलिस ने छोटे भाई की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गुरुवार को समता नगर थाने के एक अधिकारी ने कहा कि बुधवार की रात बड़े भाई राजेश लक्ष्मी ठाकुर के द्वारा लॉकडाउन के बारे में बार-बार चेतावनी के बावजूद उसका छोटा भाई दुर्गेश घर से बाहर निकल गया था।
विज्ञापन
दुर्गेश पुणे में एक निजी फर्म में काम करता था, जो कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण घर लौट आया था। अधिकारी ने बताया कि जब दुर्गेश बाहर घूमने के बाद घर वापस आया, तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उस पर नाराजगी जाहिर की और फिर उनके बीच तीखी बहस हो गई, जिसके बाद आरोपी ने उस पर किसी धारदार चीज से हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।