फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRO made road to Dokla Base, ill will take only 40 minutes for army to reach Doklam

सेना को अब दोकलम पहुंचने में लगेंगे मात्र 40 मिनट, चीन से विवाद के वक्त लगे थे सात घंटे

Fri, 04 Oct 2019 03:51 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 04 Oct 2019 03:51 AM IST
सार

  • बीआरओ ने दोकला बेस तक सड़क का निर्माण कार्य किया पूरा
  • हर मौसम के है अनुकूल, कितना भी वजन ले जाया जा सकेगा
  • 2017 में भारत-चीन की सेना में विवाद हुआ जो 73 दिन चला
  • इन सड़कों से संवेदनशील इलाकों में आसानी से पहुंच सकेगी सेना

विज्ञापन
BRO made road to Dokla Base, ill will take only 40 minutes for army to reach Doklam
दोकलम (फाइल फोटो)

विस्तार

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सेना के लिए रणनीतिक रूप से बेहद अहम दोकला बेस तक सड़क का निर्माण किया है। भीम बेस से जोड़ने वाली इस सड़क के बनने से सिक्किम के निकट दोकलम तक पहुंचने में अब 40 मिनट से ज्यादा का वक्त नहीं लगेगा। तारकोल से बनी यह सड़क हर मौसम में काम करेगी और इस पर कितना भी वजन ले जाया जा सकेगा। 

विज्ञापन


साल 2017 में दोकलम में सेना और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) आमने-सामने आ गई और यह विवाद 73 दिन तक चलता रहा था। उस समय डोकला बेस तक पहुंचने के लिए सेना को सात घंटे का वक्त लगा था क्योंकि तब यह रास्ता केवल खच्चरों के लिए ही था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि बीआरओ की योजना फ्लैग हिल-दोकला मार्ग पर मार्च 2021 तक वाहनों के चलने योग्य सड़क बनाने की है। उन्होंने बताया कि अभी दोकला भारत से त्रि जंक्शन-भीम बेस-दोकला मार्ग के जरिए जुड़ा हुआ है, इसे 2018 में पूरा किया गया था। अब फ्लैग हिल से सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों के जरिए सेना के संवेदनशील इलाकों तक पहुंचने में आसानी होगी। 33.80 किलोमीटर लंबे फ्लैग हिल-दोकला सड़क का निर्माण चल रहा है। फ्लैग हिल से करीब 11 किलोमीटर सड़क का निर्माण पहले ही हो चुका है और शेष हिस्से का काम मार्च 2021 तक पूरा हो जाएगा। सड़क छह मीटर चौड़ी होगी जिसमें से 4.5 मीटर चौड़ाई डामर की होगी।


सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सड़क होने से जवानों को एक जगह से दूसरे स्थान भेजने और सैन्य मदद भेजने में सहूलियत होगी। बीआरओ का कहना है कि दुश्मन देश की किसी भी कार्रवाई से भारत की सैन्य तैयारियों को यह सड़क रफ्तार देगी। बीआरओ ने अब तक भारत-चीन सीमा पर 3,346 किलोमीटर लंबी करीब 61 ऐसी सड़कों का निर्माण पूरा कर लिया है, जो रणनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण हैं। इनमें 2,400 किलोमीटर तक की सड़क हर मौसम के अनुकूल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed