{"_id":"5e4a92e78ebc3ef2ae35a895","slug":"british-mp-who-leads-parliamentary-group-on-kashmir-denied-entry-to-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर पर संसदीय समूह का नेतृत्व करने वाली ब्रिटिश सांसद को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, वापस दुबई भेजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कश्मीर पर संसदीय समूह का नेतृत्व करने वाली ब्रिटिश सांसद को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका, वापस दुबई भेजा
Mon, 17 Feb 2020 06:49 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 17 Feb 2020 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर पर संसदीय समूह का नेतृत्व करने वाली ब्रिटिश सांसद ने दावा किया कि वैध वीजा होने के बावजूद उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर आने नहीं दिया गया। हालांकि सरकार ने सांसद के आरोप का खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पहले ही सूचित कर दिया गया था कि उनका ई वीजा रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
लेबर पार्टी की सदस्य और कश्मीर पर ऑल पार्टी संसदीय समूह की अध्यक्ष डेबी अब्राहम्स ने कहा कि वह सोमवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची थी। ब्रिटेन के उच्चायोग के प्रवक्ता ने इस संबंध में कहा है कि वे भारतीय प्रशासन के संपर्क में हैं ताकि पूरे मामले को समझा जा सके।
विज्ञापन
वहां उन्हें बताया गया कि उनका ई वीजा कैंसल कर दिया गया, जबकि यह अक्तूबर 2020 तक वैध था। वहीं, गृहमंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटिश सांसद को भारत आने से पहले ही वीजा रद्द होने की जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने भारत आने का फैसला किया।
विज्ञापन
गृहमंत्रालय ने रोकने का आरोप किया खारिज, कहा-पहले ही रद्द किया जा चुका था ई वीजा
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने दिल्ली में कहा कि ब्रिटिश सांसद को समुचित ढंग से सूचना दे दी गई थी कि उनका वीजा रद्द कर दिया गया है और इस बात की जानकारी होने के बावजूद वह दिल्ली आईं।
इस संबंध में संपर्क करने पर अब्राहम ने पीटीआई भाषा से कहा कि उन्हें ‘13 फरवरी से पहले कोई मेल नहीं मिला था’। उन्होंने कहा कि उसके बाद से वह यात्रा पर हैं और अपने कार्यालय से दूर हैं।
ब्रिटेन में उनके कार्यालय ने इस बात की पुष्टि की कि वह दुबई जाने वाले एक विमान में बिठा दिया गया जहां से वह सोमवार को दिल्ली पहुंची थीं।
बताया जाता है कि अब्राहम का ई-वीजा अक्टूबर में जारी किया गया था और वह अक्टूबर 2020 तक वैध था। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अपने अनुभव को याद करते हुए उन्होंने ट्वीट किया कि सोमवार सुबह वह यहां पहुंची थीं और उन्हें बताया गया कि उनका ई वीजा रद्द कर दिया गया है।
ब्रिटिश सांसद ने कहा कि वह अपने दस्तावेजों और ई-वीजा के साथ आव्रजन डेस्क के सामने पेश हुईं। उन्होंने कहा, ‘अधिकारी ने अपनी स्क्रीन पर देखा और अपना सिर हिलाने लगा। उन्होंने मुझसे कहा कि मेरा वीजा रद्द कर दिया गया है, उन्होंने मेरा पासपोर्ट ले लिया और करीब दस मिनट तक वह गायब हो गये।’’