फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British Finance Minister Philip Hammond says Vijay Mallya matter sub-judice, declines to comment

विजय माल्या को भारत को सौंपने पर नेता नहीं, कोर्ट करेगा फैसला: ब्रिटेन

Wed, 05 Apr 2017 10:38 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 05 Apr 2017 10:38 AM IST
विज्ञापन
British Finance Minister Philip Hammond says Vijay Mallya matter sub-judice, declines to comment
विजय माल्या

विजय माल्या को भारत सौंपने को लेकर ब्रिटेन ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। मंगलवार को ब्रिटेन के वित्त मंत्री फिलिप हैमंड ने इस मामले पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि ये न्यायालय का मामला है। न्यायालय के ऑर्डर के बाद ही माल्या को भारत को सौंपा जा सकता है। 

विज्ञापन


हैमंड ने ये बातें नौवीं ब्रिटेन-भारत आर्थिक और वित्तीय वार्ता के दौरान कही। गौरतलब है कि भारत ने इस साल आठ फरवरी को औपचारिक तौर पर ब्रिटेन सरकार से भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत विजय माल्या के प्रत्यर्पण का औपचारिक आग्रह किया था। 
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब फिलिप से किंगफिशर के मालिक विजय माल्या और पूर्व आईपीएल मालिक ललित मोदी के प्रत्यर्पण से संबंधित सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा मुझे पता है कि दोनों के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया गया है। दोनों के मामले न्यायालय में लंबित है इसलिए मैं इस मामले में कुछ कहने में सक्षम नहीं हूं। मंत्रियों को इस पर चर्चा नहीं करनी चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि माल्या को भारतीय बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ का कर्ज चुकाना है। पिछले महीने विजय माल्या को भारत को सौंपने के लिए विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बाद जिला न्यायालय के पास इस मामले को भेज दिया गया था। माल्या को भारत वापस लाने के लिए ब्रिटेन सरकार का ये पहला कदम है। 


माल्या की किंगफिशर कंपनी 9 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के बाद बंद हो चुकी है। उच्चतम न्यायलय ने माल्या को पासपोर्ट के साथ कोर्ट में पिछले साल 30 मार्च को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुए। माल्या करीब 2 साल से फरार हैं और ब्रिटेन में रह रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed