फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   British brokerage firm Barclays Report if Lockdown Imposed there will be a loss of 9 thousand crores every week

लॉकडाउन: हर हफ्ते होगा 9 हजार करोड़ का नुकसान, बार्कलेज ने जारी की रिपोर्ट

Wed, 14 Apr 2021 06:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Wed, 14 Apr 2021 06:18 AM IST
सार

  • बार्कलेज की रिपोर्ट के अनुसार, पहली तिमाही में 1.40 फीसदी घट जाएगी विकास दर 

विज्ञापन
British brokerage firm Barclays Report if Lockdown Imposed there will be a loss of 9 thousand crores every week
अर्थव्यवस्था पर कोरोना का असर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ने के कारण कई राज्यों में यातायात व कारोबार पर प्रतिबंध लगाए जाने से भारतीय अर्थव्यवस्था को हर सप्ताह 9.37 हजार करोड़ रुपये का नुकसान होगा। ब्रिटिश ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि स्थानीय लॉकडाउन का गंभीर असर होगा और पहली तिमाही में विकास दर पर 1.40 फीसदी गिर सकती है।

विज्ञापन


भारत में कोरोना संक्रमण के रोजाना मामले 1.5 लाख से भी ज्यादा आ रहे हैं और संक्रमितों की संख्या अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा पहुंच गई है। सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और दिल्ली ने कई तरह के प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं। देश के दर्जनभर राज्यों में रात्रि कर्फ्यू के साथ कुछ राज्यों में यातायात पर सशर्त रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र दो सप्ताह के पूर्ण लॉकडाउन पर विचार कर रहा है। देश में संक्रमण के कुल मामलों में 81 फीसदी महज आठ राज्यों से हैं, जो आर्थिक गतिविधियों के रूप में सबसे सक्रिय हैं। पिछले कुछ सप्ताह से जारी आंशिक लॉकडाउन, यातायात प्रतिबंध और रात्रि कर्फ्यू की वजह से अर्थव्यवस्था को हर सप्ताह 1.25 अरब डॉलर (9.37 हजार करोड़ रुपये) का नुकसान होगा, जो एक हफ्ते पहले 3.5 हजार करोड़ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर तिमाही आधार पर देखें तो नॉमिनल जीडीपी की विकास दर 1.40 फीसदी गिर सकती है। अर्थव्यवस्था में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 16 फीसदी है और नए यातायात प्रतिबंधों से देश को हर महीने 40 हजार करोड़ का नुकसान उठाना पड़ सकता है।


मई तक रहा प्रतिबंध तो 80 हजार करोड़ की चपत
बार्कलेज इंडिया के प्रमुख अर्थशास्त्री राहुल बजोरिया ने कहा कि अगर मौजूदा प्रतिबंधों को मई के अंत तक जारी रखा गया तो अर्थव्यवस्था को करीब 80 हजार करोड़ रुपये की चपत लगेगी। साथ ही 2021-22 में नॉमिनल विकास दर पर 0.34 फीसदी का असर पड़ेगा। हालांकि, यह पहली तिमाही में पड़ने वाले असर की तुलना में काफी कम रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed