फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Britain is afraid of India s free policies: Kashmiri leader Mir Junaid replied to British MP Andrew Gwynne

भारत की मुक्त नीतियों से डरता है ब्रिटेन : पाकिस्तानी भौंपू ब्रिटिश सांसद एंड्रयू ग्वेने को कश्मीरी नेता मीर जुनैद ने दिया जवाब

Mon, 02 May 2022 06:46 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 02 May 2022 06:46 AM IST
विज्ञापन
Britain is afraid of India s free policies: Kashmiri leader Mir Junaid replied to British MP Andrew Gwynne
भारत और ब्रिटेन का झंडा - फोटो : ANI

ब्रिटिश संसद में पाकिस्तानी एजेंडा चला रहे सांसद एंड्रयू ग्वेने को जम्मू-कश्मीर वर्कर पार्टी (जेकेडब्ल्यूपी) के अध्यक्ष मीर जुनैद ने करारा जवाब दिया है। ग्वेने लंबे समय से भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करते रहे हैं। जेकेडबब्ल्यूपी अध्यक्ष मीर जुनैद ने कहा, एक कश्मीरी मुस्लिम होने के नाते साफ करना चाहते हैं कि वहां पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित आतंकियों ने मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी आतंकियों ने औरतों से दुष्कर्म किया और अनगिनत हत्याएं कीं।

विज्ञापन


कश्मीर के अल्पसंख्यकों का कत्लेआम किया और युवा पीढ़ी को बर्बाद किया, लेकिन इस पर चर्चा नहीं होती। एंड्रयू ग्वेने को मानवाधिकारों की चिंता होती तो वे पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले बलोचिस्तान, पीओके और चीन के जिनजियांग की भी बात करते। उन्हें डर भारत की ब्रिटिश प्रभाव से मुक्त राजनीतिक, आर्थिक, विदेश नीति से है। 
विज्ञापन


भारत जाएं ग्वेने : लॉर्ड रामिंदर
ब्रिटिश सांसद लॉर्ड रामिंदर सिंह रेंजर ने कहा, कश्मीर और भारत के बारे में सही जानकारी चाहिए तो ग्वेन को भारत जाना चाहिए, जहां कानून का शासन राजव्यवस्था के केंद्र में है और समानता संविधान प्रदत्त है।  सही जानकारी के अभाव में कुछ लोग पाकिस्तान के समर्थन से धर्म की आड़ में अपने साथी नागरिकों के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed