फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bring petrol and diesel under GST immediately: Chidambaram

पेट्रोल और डीजल को तत्काल जीएसटी के दायरे में लाया जाए : चिदंबरम

Wed, 05 Sep 2018 06:04 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Wed, 05 Sep 2018 06:04 AM IST
विज्ञापन
Bring petrol and diesel under GST immediately: Chidambaram
पूर्व वित्त मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम (फाइल फोटो)

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के लिए केंद्र की एनडीए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि दोनों पेट्रोलियम उत्पादों को तत्काल जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


एक के बाद एक किए गए अपने ट्वीट में पूर्व वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी को टाला जा सकता है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें अत्यधिक करों के कारण बढ़ रही हैं। यदि करों में कटौती की जाए तो कीमतों में भी काफी कमी आएगी। उन्होंने केंद्र सरकार से पेट्रोल और डीजल को तत्काल जीएसटी के दायरे में लाने की मांग की। 
विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्यों को जिम्म्मेदार ठहराना एक बेतुकी दलील है। भाजपा भूल जाती है कि वह खुद 19 राज्यों में शासन कर रही है। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed