फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Mumbai ›   Brihanmumbai Municipal Corporation start the construction first working women hostel in Goregaon

मुंबई की कामकाजी महिलाओं को जल्द ही मिलेगा पहला वर्किंग वुमेन हॉस्टल

Thu, 28 Sep 2017 09:37 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 28 Sep 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
Brihanmumbai Municipal Corporation start the construction first working women hostel in Goregaon
कामकाजी महिलाएं - फोटो : social media
मुंबई में रहने वाली कामकाजी महिलाओं के लिए खुशखबरी है। बृहनमुंबई नगरपालिका गोरेगांव में पहला वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनाने जा रही है। नगरपालिका वेलफेयर डेवल्पमेंट प्लानिंग की योजना यह बिल्डिंग 2034 तक मुंबई के कई इलाकों में हॉस्टल बनाने की है। 
विज्ञापन


इस प्रोजेक्ट को बनाने के लिए निगम को 8 से 10  साल पुराने बड़े पेड़ों को काटना पड़ सकता है। प्लानिंग डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि पेड़ काटने के नाम पर उस इलाके में रहने वाले गुस्सा हो गए थे, लेकिन इस बार उनके पास कोई च्वायस नहीं है। अधिकारी ने बताया कि पेड़ों का काटना दुखद है लेकिन महिलाओं का हॉस्टल बनाने के लिए हमें उन पेड़ों का काटना होगा।  
विज्ञापन

   
अधिकारी ने बताया कि पेड़ों को बचाने के लिए बीएमसी के अधिकारियों ने पहले काफी कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बन सकी।  बीएमसी को अगस्त में इस प्लॉट का अधिकार मिला था। पिछले कई वर्षों से इस प्लॉट पर पास की हाउसिंग सोसाइटी और बीएमसी के बीच केस चल रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस प्लॉट पर हाउसिंग सोसाइटी का कब्जा था। सोसाइटी पेड़ बचाने और हॉस्टल न बनने देने के एवज में मामले को कोर्ट ले गया था मामला कई वर्षों तक कोर्ट में था। हाईकोर्ट ने बीएमसी को निर्देश दिया था कि इस भूमि को नहीं छूना है। अगस्त महीने में केस  बीएमसी जीत गया और अब जल्द से जल्द इसपर हॉस्टल का काम शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed