फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRICS Summit 2026 Pm Modi and Russian President Vladimir Putin hold a bilateral meeting

ब्रिक्स: पुतिन के रूस आने के न्योते को मोदी ने स्वीकारा, पीएम बोले- यूक्रेन संघर्ष खत्म कराने में मदद को तैयार

Fri, 11 Sep 2026 04:01 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 11 Sep 2026 04:01 PM IST
सार

भारत मंडपम में पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा, व्यापार, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष और रोजगार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। पुतिन ने मोदी को 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूस आने का न्योता दिया, जिसे पीएम ने स्वीकार कर लिया। पीएम मोदी ने पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी अनुवाद भी भेंट किया। आखिर इस मुलाकात से दोनों देशों को क्या हासिल हुआ? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
BRICS Summit 2026 Pm Modi and Russian President Vladimir Putin hold a bilateral meeting
पीएम मोदी और पुतिन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारत की मेजबानी में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर स्वागत किया। इसके बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हुई। बैठक में ऊर्जा, रक्षा, व्यापार, निवेश और औद्योगिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर बातचीत हो रही है। इससे पहले पीएम मोदी ने पुतिन को एक पुस्तक भी भेंट की। इस दौरान पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने का न्योता दिया। पीएम मोदी ने उसे स्वीकार भी लिया।
विज्ञापन

पुतिन ने मोदी को रूस आने का न्योता क्यों दिया?

बैठक के दौरान राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस आने का न्योता दिया। मोदी ने इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। यह यात्रा 24वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए होगी। हालांकि, सम्मेलन की तारीख अभी तय नहीं हुई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों देशों की आपसी सुविधा के अनुसार राजनयिक माध्यमों से तारीख तय की जाएगी। इससे साफ है कि दोनों देश अगले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारी के लिए अब कूटनीतिक स्तर पर बातचीत आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

यूक्रेन संघर्ष खत्म कराने पर क्या बोले पीएम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन संघर्ष को लेकर भारत का रुख एक बार फिर साफ किया। मोदी ने कहा कि संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही निकाला जा सकता है। उन्होंने भारत की ओर से शांति प्रयासों में मदद की पेशकश करते हुए कहा कि भारत यूक्रेन संघर्ष को खत्म कराने की कोशिशों में सहयोग के लिए तैयार है। बातचीत में पश्चिम एशिया और काला सागर क्षेत्र के संघर्षों से समुद्री व्यापार और भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर पड़ रहे असर पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनोप्रोम इंडिया को लेकर दोनों देशों ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन ने भारत में पहली बार आयोजित इनोप्रोम इंडिया प्रदर्शनी का दौरा भी किया। दोनों ने वहां मौजूद प्रतिभागियों से बातचीत की। नेताओं ने कहा कि इस तरह के आयोजन भारत और रूस के बीच व्यापार और औद्योगिक रिश्तों को और विस्तार देने में मदद कर सकते हैं। प्रदर्शनी के जरिए दोनों देशों की कंपनियों के बीच सहयोग और कारोबार के नए अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया। इससे भारत-रूस आर्थिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की कोशिशों को भी बल मिलने की उम्मीद है।

पुतिन को पीएम मोदी को कौन सी पुस्तक भेंट की?

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को तिरुक्कुरल का रूसी भाषा में अनुवादित संस्करण भी भेंट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह किताब मानव मूल्यों से जुड़ी हुई है, यह हमारे संबंधों को आगे बढ़ाएगी। आपके लिए इसका रूसी भाषा में अनुवाद कराया गया है। यह किताब तमिल भाषा का सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित नीति ग्रंथ है। इसे महान संत तिरुवल्लुवर ने लगभग दो हजार वर्ष पूर्व लिखा था। इसे तमिल साहित्य में तमिल वेद (पॉय्यामोजी या सत्य वाणी) भी कहा जाता है। यह किसी विशिष्ट धर्म, जाति या संप्रदाय से जुड़ा ग्रंथ नहीं है, बल्कि पूरी मानव जाति के लिए एक सार्वभौमिक आचार संहिता है।

तिरुक्कुरल किताब क्या सीख देती है?

  • कठोर और कड़वे शब्दों के बजाय हमेशा मीठे और कल्याणकारी शब्द बोलें। झूठ न बोलना और मन, वचन व कर्म में सत्य का पालन करना सबसे बड़ी तपस्या है।
  • भाग्य के भरोसे बैठने के बजाय कठिन परिश्रम और लगन को प्राथमिकता दी गई है। वल्लुवर कहते हैं कि यदि मनुष्य निरंतर प्रयास करे, तो वह भाग्य की बाधाओं को भी पार कर सकता है।
  • किसी भी जीव को चोट न पहुँचाना, शाकाहार का पालन करना और दूसरों के प्रति दया का भाव रखना मनुष्य का सर्वोच्च कर्तव्य है।
  • सच्चे मित्र वे हैं जो संकट के समय बिना बुलाए साथ खड़े हों। बुरे लोगों की संगति से बचने और ज्ञानी लोगों का साथ चुनने की सीख इसमें दी गई है।
  • राजा या शासक के लिए न्यायप्रियता, निष्पक्षता, जनता की सुरक्षा और सक्षम सलाहकारों की पहचान करना आवश्यक माना गया है।
  • उपकार को कभी न भूलना मनुष्य का धर्म है। कृतघ्नता (किए गए उपकार को भूल जाना) को सबसे बड़ा पाप बताया गया है। बुरा करने वाले को भी अपनी भलाई और क्षमा से लज्जित करना ही सच्ची बड़प्पन है।


पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक में इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
  • 2030 तक दोनों देशों के बीच व्यापार को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य।
  • भारत में INNOPROM का आयोजन, ताकि रूस के साथ औद्योगिक सहयोग बढ़ाया जा सके।
  • रेल क्षेत्र और सुरंग निर्माण में सहयोग बढ़ाना।
  • स्टील क्षेत्र में पूरी वैल्यू चेन विकसित करने पर जोर।
  • दोनों देशों की कंपनियों के बीच कारोबार के नए अवसर बढ़ाना।
  • रूसी बाजार में भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाना।
  • नागरिक परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करना, जिसमें ईंधन और संयंत्रों के पूरे जीवनचक्र से जुड़ा सहयोग शामिल है।
  • रोजगार और श्रमिकों की आवाजाही बढ़ाना, खासकर रूस में भारतीय कुशल कामगारों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा।

रोजगार और रूस में भारतीय कामगारों को लेकर क्या योजना है?

दोनों देशों के बीच लोगों की आवाजाही और रोजगार के अवसर बढ़ाना भी बातचीत का हिस्सा हो सकता है। खास तौर पर रूस में भारतीय कुशल कामगारों की संख्या बढ़ाने पर चर्चा की संभावना है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच आर्थिक रिश्तों को केवल बड़े कारोबार और सरकारी समझौतों तक सीमित न रखकर रोजगार और लोगों के बीच संपर्क तक विस्तार देना है। इसके साथ भारतीय कंपनियों के लिए रूसी बाजार में नए अवसर तलाशने और रूस से औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

ब्रिक्स सम्मेलन के बीच मोदी-पुतिन की मुलाकात क्यों अहम?

पुतिन भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस के बाहर किसी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में उनकी पहली व्यक्तिगत भागीदारी है। भारत इस साल ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और 12-13 सितंबर को नई दिल्ली में 18वां शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में खाद्य, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं में सामूहिक मजबूती बढ़ाने पर चर्चा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed