फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRICS National Security Advisor Meeting pm modi on Terrorism and Cyber Security

सुरक्षा प्रमुखों की बैठक: पीएम मोदी बोले-आतंकवाद से लेकर तकनीकों तक ब्रिक्स की अहम भूमिका

Tue, 23 Jun 2026 09:23 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Tue, 23 Jun 2026 09:23 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सुरक्षा अधिकारियों की बैठक में बदलते वैश्विक परिदृश्य के अनुसार सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। भारत अपनी अध्यक्षता में आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाते हुए एक सुरक्षित और समावेशी दुनिया बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

विज्ञापन
BRICS National Security Advisor Meeting pm modi on Terrorism and Cyber Security
ब्रिक्स सुरक्षा प्रमुख के साथ पीएम मोदी - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में बदलते वैश्विक परिदृश्य के बीच सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और आपसी सहयोग को बढ़ाने पर गहन चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने इस बैठक के बाद सोशल मीडिया पर एक खास संदेश साझा कर भारत के विजन को दुनिया के सामने रखा।
विज्ञापन


सुरक्षा सहयोग को गहरा करने पर जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि बदलते वैश्विक परिदृश्य में सुरक्षा सहयोग को गहरा करने के लिए ब्रिक्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आतंकवाद, साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों जैसी साझा चुनौतियों से निपटने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत अपनी अध्यक्षता में इन मुद्दों पर व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाएगा। पीएम मोदी के मुताबिक, इस कदम से वैश्विक स्तर पर सुरक्षा ढांचे को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'बेनकाब हुआ पाकिस्तान का घिनौना चेहरा': युद्ध की धमकी पर भारत का प्रहार, जायसवाल बोले-नाकामी छिपाने की कोशिश
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं का समर्थन
बैठक के दौरान भारत ने एक बार फिर विकासशील देशों की आवाज को बुलंद करने की प्रतिबद्धता जताई। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता न केवल सदस्य देशों के हितों की रक्षा करेगी, बल्कि 'ग्लोबल साउथ'की प्राथमिकताओं का भी पूरा समर्थन करेगी। भारत का उद्देश्य एक सुरक्षित, अधिक संरक्षित और समावेशी दुनिया के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देना है।

नई चुनौतियों से मिलकर लड़ने का संकल्प
आज के दौर में सुरक्षा के आयाम बदल चुके हैं। अब पारंपरिक खतरों के साथ-साथ डिजिटल मोर्चे पर भी चुनौतियां बढ़ रही हैं। ब्रिक्स देशों के सुरक्षा प्रमुखों की यह बैठक इसी रणनीतिक बदलाव को रेखांकित करती है। भारत इस मंच के माध्यम से आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति और साइबर स्पेस को सुरक्षित बनाने के लिए तकनीकी सहयोग बढ़ाने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed