{"_id":"57db2c804f1c1bc318d47238","slug":"brics-members-agree-for-denying-terrorists-access-to-finance-and-weapons","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब होगा आतंकवाद का सफाया, ब्रिक्स देशों के सुरक्षा सलाहकार हुए एकजुट","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अब होगा आतंकवाद का सफाया, ब्रिक्स देशों के सुरक्षा सलाहकार हुए एकजुट
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Sep 2016 04:50 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) ने आतंकवाद के खिलाफ हाथ मिलाया है। बृहस्पतिवार को ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका (ब्रिक्स) के एनएसए ने दिल्ली में आतंकवाद सहित सामरिक मुद्दों पर बैठक की। एनएसए अजीत दोभाल की अगुवाई में दो दिवसीय बैठक के बाद सभी एनएसए की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होगी।
विज्ञापन
विदेश मंत्रालय प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस बैठक के बारे में बताया कि 15-16 अक्टूबर को गोवा के सम्मेलन में ये एनएसए एक बार फिर मिलेंगे और आतंकवाद समेत कई मुद्दों पर अहम करार होगा।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक अजीत दोभाल अपने रूसी समकक्ष निकोलाई पैट्रूशेव और चीन के समकक्ष स्टेट काउंसिलर यांग जीची से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
बच कर नहीं जा सकेंगे आतंकवादी
गौरतलब है कि भारत चीन सीमा विवाद निबटारे के लिए बनी व्यवस्था की जिम्मेदारी यांग और दोभाल पर ही है। सामरिक लिहाज से रूस के एनएसए के साथ दोभाल की अलग से मुलाकात काफी अहम माना जा रहा है।
सूत्रों ने बताया कि यह पांचों देश आतंकवाद, साइबर क्राइम, नारको टेरोरिज्म पर साझा फैसला करेंगे। इसके अलावा दक्षिण चीन सागर और चीन के जांग जियांग इलाके में जड़ पकड़ रहे आतंकवाद पर संबंधित देश अलग से बात करेंगे।
माना जा रहा है कि चीन और रूस के साथ हुए साझा सैनिक अभ्यास के मद्देनजर दोभाल निकोलाई मुलाकात भी महत्वपूर्ण होगा।
सूत्रों ने बताया कि यह पांचों देश आतंकवाद, साइबर क्राइम, नारको टेरोरिज्म पर साझा फैसला करेंगे। इसके अलावा दक्षिण चीन सागर और चीन के जांग जियांग इलाके में जड़ पकड़ रहे आतंकवाद पर संबंधित देश अलग से बात करेंगे।
माना जा रहा है कि चीन और रूस के साथ हुए साझा सैनिक अभ्यास के मद्देनजर दोभाल निकोलाई मुलाकात भी महत्वपूर्ण होगा।