फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BRICS countries stand united against terrorism, India's zero tolerance policy gets support

आतंक के खिलाफ लड़ाई: एकजुट BRICS देश भारत की 'जीरो टॉलरेंस' नीति से सहमत; ओम बिरला बोले- वित्तीय मदद रोकना अहम

Sat, 07 Jun 2025 06:11 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ब्रासीलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ब्रासीलिया Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 06:11 AM IST
सार

ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन में ब्रिक्स देशों ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। साथ ही दस देशों ने आतंक के खिलाफ साझा बयान जारी कर भारत की जीरो टॉलरेंस की नीति का समर्थन किया। इतना ही नहीं एआई, वैश्विक अर्थव्यवस्था और शांति पर भी व्यापक सहमति बनी।

विज्ञापन
BRICS countries stand united against terrorism, India's zero tolerance policy gets support
आतंक पर ब्रिक्स देशों की एकजुटता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्रिक्स के सदस्य देशों ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। भारत समेत ब्रिक्स देशों के संसदीय फोरम के ब्राजीलिया में आयोजित 11वें वार्षिक सम्मेलन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर सभी 10 देशों ने साझा बयान जारी कर आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की प्रतिबद्धता भी जताई। सभी ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की शून्य सहिष्णुता नीति का पुरजोर समर्थन किया।  
विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान कई दौर की गहन चर्चाओं और विचार-विमर्श के बाद कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), वैश्विक व्यापार व अर्थव्यवस्था, अंतर-संसदीय सहयोग, वैश्विक शांति और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहमति बनी। सम्मेलन में भारत के अलावा ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र, इथियोपिया और इंडोनेशिया शामिल रहे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे ओम बिरला ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख को पूरी गंभीरता के साथ उठाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-US Ties: 'फिलहाल परीक्षा का समय, पर भरोसा बरकरार', ट्रंप युग में भारत-अमेरिका संबंध पर रणनीतिक विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न मुद्दों पर भारत के दृष्टिकोण को सभी देशों ने सराहा और उसे सर्वसम्मति से अंतिम साझा घोषणा में शामिल किया। खासकर आतंकवाद के मुद्दे पर भारत की निर्णायक नीति को गंभीरता से स्वीकारा गया। साझा घोषणा में सहमति बनी कि सभी ब्रिक्स देशों की संसदें आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करेंगी। सम्मेलन के अंत में अगले साल होने वाले 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम की मेजबानी भारत को सौंपी गई। साथ ही, बिरला को संसदीय फोरम की अध्यक्षता सौंपी गई। 

ये भी पढ़ें:- Foreign Policy: भारत और मध्य एशियाई देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट, पहलगाम हमले के दोषियों को दंड का लिया संकल्प

वित्तीय मदद रोकना जरूरी
सम्मेलन में बिरला ने भारत का सशक्त और स्पष्ट दृष्टिकोण प्रभावी ढंग से रखा। उन्होंने आतंकी संगठनों को मिलने वाली आर्थिक मदद रोकने, खुफिया जानकारी को साझा करने, आधुनिक तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के साथ-साथ जांच व न्यायिक प्रक्रियाओं में सहयोग जैसे पहलुओं पर साझा प्रयास करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed