{"_id":"63080912f9e0564f4218a9e4","slug":"bribe-for-exempting-insulin-injections-from-testing-biocon-avp-given-nine-lakhs-to-drug-controller","type":"story","status":"publish","title_hn":"Insulin Injection: परीक्षण से छूट के बदले सौदा, बायोकॉन के एवीपी ने दिलाई थी दवा नियंत्रक को नौ लाख की घूस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Insulin Injection: परीक्षण से छूट के बदले सौदा, बायोकॉन के एवीपी ने दिलाई थी दवा नियंत्रक को नौ लाख की घूस
Fri, 26 Aug 2022 05:13 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 26 Aug 2022 05:13 AM IST
सार
सीबीआई के 18 अगस्त को दाखिल आरोपपत्र में सिनर्जी नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिनेश दुआ का भी नाम है। आरोप है कि दुआ ने ही रेड्डी को रिश्वत दी थी। इसके अलावा बायोकॉन के गुलजीत सेठी और सहायक दवा निरीक्षक अनिमेश कुमार का भी नाम है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बायोकॉन बायोलॉजिक्स के रिश्वत मामले में सीबीआई ने पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। सीबीआई का आरोप है कि संयुक्त दवा नियंत्रक एस ईश्वर रेड्डी को बायोकॉन बायोलॉजिक्स के सहायक वीपी एल प्रवीण कुमार की अनुमति के बाद ही नौ लाख रुपये की रिश्वत ऑफर की गई थी।
विज्ञापन
सीबीआई के 18 अगस्त को दाखिल आरोपपत्र में सिनर्जी नेटवर्क इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दिनेश दुआ का भी नाम है। आरोप है कि दुआ ने ही रेड्डी को रिश्वत दी थी। इसके अलावा बायोकॉन के गुलजीत सेठी और सहायक दवा निरीक्षक अनिमेश कुमार का भी नाम है।
विज्ञापन
सीबीआई के मुताबिक, यह रिश्वत कथित तौर पर इंसुलिन एस्पार्ट इंजेक्शन की फाइल को 18 मई की विषय विशेषज्ञ समिति की बैठक में तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण से छूट देने के बदले में दी गई थी। सीबीआई रेड्डी व अन्य सीडीएससीओ अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने की मंजूरी का इंतजार कर रही है। सीबीइआई पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
हालांकि बायोगॉन बायोलॉजिक्स ने रिश्वत के आरोपों से इनकार किया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा, अब तक हमें आरोपपत्र की प्रति नहीं मिली है। इसलिए हम कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।