नागपुर: कोविड-19 से मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा, 10 गिरफ्तार
देश और दुनिया में ताजा और ब्रेकिंग खबरों को यहां पढ़ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
कोविड-19 से मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा
मंगलूरू के पचचानडी इलाके में लगी भीषण आग
मंगलूरू के पचचानडी इलाके में एक डंपिंग साइट पर रविवार देर रात भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।#WATCH | Karnataka: A massive fire broke out at a dumping site in Mangaluru's Pachchanady area, late last night. Fire fighting operations underway. More details awaited. pic.twitter.com/vneF0csd1N
— ANI (@ANI) April 4, 2021
जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम
शांति भूषण, मुलायम और अमर सिंह की फोन पर बातचीत मामले की फिर होगी जांच
राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस को पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण, समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और तत्कालीन सपा नेता अमर सिंह की फोन पर हुई कथित बातचीत वाली ऑडियो सीडी से जुड़े 2011 के मामले की नये सिरे से जांच करने का निर्देश दिया है।अदालत ने मामले को बंद करने की पुलिस की याचिका खारिज करते हुए 28 जनवरी को यह निर्देश जारी किया था। यह मामला 15 अप्रैल 2011 को भूषण की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए सीडी में छेड़छाड़ की गई प्रतीत होती है और इसकी सामग्री अपमानजक है।
सीएम भूपेश बघेल ने घायल जवानों से मुलाकात की
भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी और नड्डा करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित
बीजापुर नक्सली हमले के बाद अमित शाह की बैठक
बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 से अधिक जवानों को घेर कर हमला किया। बीजापुर एसपी ने रविवार को बताया कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं और कई जवान अब भी लापता हैं। नक्सलियों ने दो दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट लिए। लापता जवानों की तलाश के लिए आज सुबह से सुरक्षाबल का सर्च अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने लापता 17 जवानों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए हैं।
#WATCH | Delhi: Home Minister Amit Shah taking top-level meeting with senior officers on Bijapur encounter at his residence.
— ANI (@ANI) April 4, 2021
Home Secretary Ajay Bhalla, Director IB Arvinda Kumar and senior CRPF officers are attending the meeting. pic.twitter.com/3opzROJC7g