फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नागपुर: कोविड-19 से मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा, 10 गिरफ्तार

Mon, 05 Apr 2021 03:01 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 05 Apr 2021 03:01 AM IST
खास बातें

देश और दुनिया में ताजा और ब्रेकिंग खबरों को यहां पढ़ सकते हैं।

विज्ञापन
breaking news in hindi live updates on 4 april 2021
मृतका के परिजनों नें अस्पताल में जमकर काटा बवाल - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

02:51 AM, 05-Apr-2021

कोविड-19 से मौत के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा

नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती एक महिला की कोविड-19 संक्रमण से मौत के बाद महिला के रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया। नागपुर के डीसीपी लोहित मटानी ने बताया कि पहले महिला के पति ने डॉक्टर के साथ बहस की और बाद में रिश्तेदारों की मदद से अस्पताल के रिसेप्शन एरिया में तोड़फोड़ की। उनमें से एक ने पेट्रोल छिड़ककर टेबल को आग लगा दी। हालांकि अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत आग को बुझा दिया। इस मामले में 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया है और उनमें से 10 को  गिरफ्तार कर लिया गया है।
12:43 AM, 05-Apr-2021

मंगलूरू के पचचानडी इलाके में लगी भीषण आग

मंगलूरू के पचचानडी इलाके में एक डंपिंग साइट पर रविवार देर रात भीषण आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़िया पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। 
 
विज्ञापन
12:15 AM, 05-Apr-2021

जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम

आईजीपी, जम्मू ने बताया कि इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू कश्मीर के कमांडर की जम्मू में गिरफ्तारी के साथ केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी हमले की कोशिश को नाकाम किया गया।
09:06 PM, 04-Apr-2021

शांति भूषण, मुलायम और अमर सिंह की फोन पर बातचीत मामले की फिर होगी जांच

राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस को पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण, समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव और तत्कालीन सपा नेता अमर सिंह की फोन पर हुई कथित बातचीत वाली ऑडियो सीडी से जुड़े 2011 के मामले की नये सिरे से जांच करने का निर्देश दिया है।

अदालत ने मामले को बंद करने की पुलिस की याचिका खारिज करते हुए 28 जनवरी को यह निर्देश जारी किया था। यह मामला 15 अप्रैल 2011 को भूषण की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी छवि धूमिल करने के लिए सीडी में छेड़छाड़ की गई प्रतीत होती है और इसकी सामग्री अपमानजक है।
08:56 PM, 04-Apr-2021

सीएम भूपेश बघेल ने घायल जवानों से मुलाकात की

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में बीजापुर नक्सली हमले में घायल हुए सुरक्षा बलों से मुलाकात की।
08:03 PM, 04-Apr-2021

भाजपा के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी और नड्डा करेंगे पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित

भाजपा के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित 
विज्ञापन
विज्ञापन
07:34 PM, 04-Apr-2021

बीजापुर नक्सली हमले के बाद अमित शाह की बैठक

बीजापुर नक्सली हमले के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय और सीआरपीएफ अफसरों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा की बैठक की। सूत्रों के अनुसार इस बैठक के बाद नक्सली पर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। गृह सचिव अजय भल्ला, खुफिया विभाग के निदेशक अरविंदा कुमार और कई सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी इस बैठक में भाग ले रहे हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 से अधिक जवानों को घेर कर हमला किया। बीजापुर एसपी ने रविवार को बताया कि नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हो गए हैं और कई जवान अब भी लापता हैं। नक्सलियों ने दो दर्जन से अधिक सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट लिए। लापता जवानों की तलाश के लिए आज सुबह से सुरक्षाबल का सर्च अभियान जारी है। सुरक्षा बलों ने लापता 17 जवानों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए हैं।
 
06:58 PM, 04-Apr-2021

बंगाल और असम में चुनाव प्रचार खत्म

पश्चिम बंगाल और असम में तीसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। इन दोनों राज्यों में छह अप्रैल को मतदान होने वाले हैं। 


 
06:41 PM, 04-Apr-2021

लेफ्ट और भाजपा में कोई अंतर नहींः राहुल गांधी

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि लेफ्ट के हमारे मित्रों और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। भाजपा जो कर रही है वे भी वही कर रहे हैं। वे वैसे ही समाज को बांटते हैं और नफरत फैलाने का काम करते हैं जैसे भाजपा करती है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कांग्रेस मुक्त भारत कहते हैं। मैंने उनको कभी (सीपीएम) लेफ्ट फ्रंट मुक्त भारत और लेफ्ट फ्रंट मुक्त केरल कहते नहीं सुना। जिन राज्यों में भाजपा नहीं है प्रधानमंत्री सीबीाई और ईडी का इस्तेमाल सरकार के खिलाफ करते हैं।
06:15 PM, 04-Apr-2021

असम के आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त

असम के आखिरी चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। छह अप्रैल को यहां मतदान होंगे। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed