{"_id":"575cf5764f1c1b383e11b645","slug":"breaking-news-crow-sits-on-siddaramaiah-s-car-kannada-channels-go-kaa-kaa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के सीएम की कार पर बैठ गया कौवा, तो दे डाला नई गाड़ी का ऑर्डर","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के सीएम की कार पर बैठ गया कौवा, तो दे डाला नई गाड़ी का ऑर्डर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Jun 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि इस महीने की शुरुआत में उनकी कार पर कौवा बैठ गया था। यह बात सीएम को इतनी खटक गई कि उन्होंने फॉर्च्यूनर की खरीदने का ऑर्डर दे दिया। सोशल मीडिया पर सिद्धारमैया की कार पर बैठे कौवे की तस्वीर इस समय खूब वायरल हो रही है।
अंधविश्वास विरोधी कानून के जबर्दस्त समर्थक रहे सिद्धारमैया का यह फैसला कर्नाटक के राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने टोयोटा फॉर्च्यूनर के टॉप मॉडल की परचेज के लिए ऑर्डर किया है, जिसकी कीमत 35 लाख रुपए के करीब है।

संकट से घिरी है सिद्धारमैया सरकार
मुख्यमंत्री की कार पर यह कौवा 2 जून को उस वक्त देखा गया था जब गाड़ी उनके सरकारी बंगले ‘कृष्णा’ में पार्क थी। हालांकि, मुख्यमंत्री आवास के स्टाफ ने उस कौवे को भगाने की कोशिश की थी, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। इसी दौरान सिद्धारमैया सरकार के सामने सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल की चुनौती खड़ी हो गई और पुलिसकर्मियों ने भी छुट्टी पर जाने की धमकी दे डाली। बस फिर क्या था, मुख्यमंत्री के करीबियों को कौवे वाली बात खटक गई और उन्होंने गाड़ी बदलने की सलाह दे डाली।
सिद्धारमैया ने भी बुरा वक्त देखते हुए उनकी सलाह मानी ली। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने कौवे की वजह से गाड़ी बदलने की बात से इनकार किया है। CM ऑफिस का कहना है कि गाड़ी तीन साल पुरानी हो गई थी इसलिए मुख्यमंत्री के लिए नई कार खरीदना जरूरी हो गया था।
सिद्धरमैया पिछले काफी समय से मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं। इससे पहले उनकी महंगी घड़ी चर्चा कारण बनी हुई थी।