फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिया चक्रवर्ती की याचिका पर 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

Sat, 08 Aug 2020 12:20 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 08 Aug 2020 12:20 AM IST
खास बातें

देश और दुनिया की ताजा खबरें जानने के लिए जुड़े रहें अमर उजाला के साथ...

विज्ञापन
Breaking News And Covid19 Live Updates 7 August 2020
रिया चक्रवर्ती, पिता के साथ सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

लाइव अपडेट

11:48 PM, 07-Aug-2020

रिया चक्रवर्ती की याचिका पर 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुशांत सिंह राजपूत मामलाः रिया चक्रवर्ती की पटना से मुंबई केस ट्रांसफर वाली याचिका पर 11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी 

झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 618 नए मामले सामने आए 
झारखंड में शुक्रवार को कोरोना के 618 नए मामले सामने आए और 6 लोगों की मौतें हुईं हैं । नए आंकड़े के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 16,482 हो गईं हैं। जिनमें से 8,840 सक्रिय मामले, 7,491 स्वस्थ और 151 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग
11:36 PM, 07-Aug-2020

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,161 नए मामले सामने आए

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,161 नए मामले सामने आए हैं और 10 मौतें हुईं हैं। नए आंकड़े के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 50,157 हो गई है। इनमें से अब तक 36,195 लोग स्वस्थ और 767 मौतें शामिल हैं:- राजस्थान स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
11:23 PM, 07-Aug-2020

शिअद सांसद नरेश गुजराल कोरोना वायरस से संक्रमित 

राज्यसभा सदस्य नरेश गुजराल शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। एक दिन पहले ही उन्होंने कई सांसदों के साथ संसद की स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लिया था। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) नेता ने कहा कि उनमें कोई लक्षण नहीं था और वह ठीक हैं। उन्होंने संक्रमण के बारे में राज्यसभा सचिवालय को सूचित कर दिया है। उन्होंने कहा कि कार्मिक, जन शिकायत, विधि एवं न्याय पर संसदीय समिति की बैठक में सामाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया था और सदस्यों ने मास्क लगाए हुए थे।

 

11:12 PM, 07-Aug-2020

पश्चिम बंगाल में 52 और मरीजों की मौत

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 52 और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 1,954 हो गया। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित 2,912 नए मरीज मिलने के बाद आंकड़ा बढ़कर 89,666 पहुंच गया। पिछले 24 घंटों में 2,037 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में फिलहाल 24,652 मरीज उपचाराधीन हैं।

 

10:45 PM, 07-Aug-2020

उत्तराखंड में एक दिन में रिकॉर्ड 10 कोविड मरीजों की मौत

उत्तराखंड में शुक्रवार को एक दिन में रिकार्ड 10 कोविड मरीजों की मौत हो गई जिससे इस महामारी से मरने वालों का आंकडा 112 पहुंच गया। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, चार मरीजों की मौत दून मेडिकल कॉलेज में हुई जबकि तीन अन्य ने ऋषिकेश स्थित एम्स में और तीन अन्य ने हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ा । महामारी से अब तक प्रदेश में 112 कोविड मरीजों की मौत हो चुकी है।

इसके अलावा, प्रदेश में शुक्रवार को 278 नए मामलों में कोविड—19 की पुष्टि होने से महामारी से पीडितों की संख्या बढकर 8901 हो गई। कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 85 ताजा मामले उधमसिंह नगर में मिले हैं जबकि हरिद्वार जिले में 73, नैनीताल जिले में 34 और देहरादून जिले में 21 मरीज सामने आए हैं।
 

10:33 PM, 07-Aug-2020

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 10171 नए मामले, 89 की मौत

मणिपुरः पिछले 24 घंटे में 165 सीएपीएफ कर्मियों सहित 249 लोग पॉजिटिव
मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 165 सीएपीएफ कर्मियों सहित 249 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद यहां कुल मामले 3,466 हो गए हैं। इनमें 1,926 ठीक और 10 मौतें शामिल हैं।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 10171 नए मामले, 89 की मौत
आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10,171 नए मामले सामने आए, 7594 लोग ठीक हुए और 89 लोगों की मौत हो गई। कुल मामलों की संख्या अब 2,06,960 हो गई है, जिनमें 1,20,464 लोग ठीक हो चुके हैं और 1,842 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, सक्रिय मामलों की संख्या 84,654 है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 PM, 07-Aug-2020

महाराष्ट्र में आज 10483 नए मामले और 300 लोगों की मौत 

महाराष्ट्र में आज कोरोना के 10483 नए मामले सामने आए और 300 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 4,90,262 हो गई है। इनमें 1,45,582 मामले सक्रिय हैं, 3,27,281 लोग ठीक हो चुके हैं और 17,092 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उत्तराखंड में 278 नए मामले
उत्तराखंड में 278 नए मामले सामने आए। राज्य में कुल मामलों की संख्या 8,901 हो गई है।

हरियाणा में आज 751 नए मामले, नौ लोगों की मौत
हरियाणा में आज कोरोना के 751 नए मामले सामने आए और नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 40,054 हो गई है, जिनमें 33,444 लोग ठीक हो चुके हैं, 6143 मामले सक्रिय हैं और 467 लोगों की मौत हो गई है।
08:35 PM, 07-Aug-2020
केरल: कोझिकोड में एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान रनवे पर फिसला
केरल: एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान कोझीकोड के करिपुर हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान फिसल गया। कोंडोट्टी पुलिस के मुताबिक, एयर इंडिया की दुबई-कोझिकोड उड़ान (IX-1344) शुक्रवार की शाम 7.45 बजे लैंडिंग करते वक्त फिसल गई।
 
08:10 PM, 07-Aug-2020
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में 734 नए मामले, 16 की मौत
मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 734 नए मामले सामने आए और 16 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 719 लोग ठीक भी हुए। इसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 37,298 हो गई है। इनमें 27,621 लोग ठीक हो चुके हैं, 8715 मामले सक्रिय हैं और 962 लोगों की मौत हो चुकी है। 

भारतीय नौसेना के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हैं-श्रीलंका उच्चायोग
आज गोवा में श्रीलंका वायु सेना के विमान और चालक दल को सहायता प्रदान करने के लिए हम भारतीय नौसेना के प्रति अपनी प्रशंसा व्यक्त करते हैं। वास्तव में यह सच्ची मित्रता और सहयोग का एक अच्छा संकेत था: दिल्ली में श्रीलंका उच्चायोग

साई कैंप में चार हॉकी खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
बंगलूरू के साई कैंप में भारतीय हॉकी कप्तान मनप्रीत सिंह और तीन अन्य खिलाड़ियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 
 

अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के अनिवासी भारतीय कार्ड धारकों को भारत आने की अनुमति
गृह मंत्रालय ने ऐसे देशों में रह रहे अनिवासी भारतीयों को भारत आने की अनुमति दी, जिनके साथ भारत ने आवाजाही का समझौता कर रखा है। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के अनिवासी भारतीय कार्ड धारकों को भारत आने की अनुमति। भविष्य में और देशों को भी इसमें शामिल किया जा सकता है: गृह मंत्रालय
 
 
07:53 PM, 07-Aug-2020
पंजाब में पिछले 24 घंटे में 1063 नए मामले, 23 लोगों की मौत
पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1063 नए मामले दर्ज किए गए और 23 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 381 लोग ठीक भी हुए। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 21,930 हो गई है। इनमें 7,351 मामले सक्रिय हैं, 14040 लोग ठीक हो चुके हैं और 539 लोगों की मौत हो चुकी है। 

गुजरात में कोरोना के 1074 नए मामले, 22 लोगों की मौत
गुजरात में कोरोना के 1074 नए मामले सामने आए और 22 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल मामलों की संख्या 68,885 हो गई है। इनमें 14,587 मामले सक्रिय हैं, 51692 ठीक हो चुके हैं और 2606 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
जम्मू-कश्मीर के नए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्रीनगर में प्रशासनिक सचिवों के साथ उपराज्यपाल ने बैठक की।
 


कर्नाटक सरकार ने विदेशों से आने वालों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए
कर्नाटक सरकार ने विदेशों से आने वालों के लिए संशोधित दिशानिर्देश जारी किए। दिशानिर्देशों में कहा गया है, 'दो मीटर की  दूरी सुनिश्चित करके डिबोर्डिंग की जानी चाहिए। प्रत्येक यात्री से स्व-घोषणा फॉर्म  प्राप्त किया जाएगा।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed