फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   breaking news and big news of 19 december 2016

खबरें फटाफट: दिन की 5 बड़ी खबरें पढ़ें एक क्लिक में

Mon, 19 Dec 2016 02:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Dec 2016 02:19 PM IST
विज्ञापन
breaking news and big news of 19 december 2016
- फोटो : Demo Pic
#कानपुर रैली LIVE: नोटबंदी से गरीबों को लूटने वालों के छूटे पसीने:पीएम
विज्ञापन

#राष्ट्रगान के दौरान मोबाइल पर बात करती रहीं विधायक, कैमरा चमका तो हटा फोन 
विज्ञापन

#RBI के आदेश पर हो रहा डिजिटल ऑडिट, सुरक्षित होगा आपका पेमेंट 

#चीन- पाक कॉरिडोर पर पाकिस्तान के साथ आया रूस, भारत को तगड़ा झटका 
विज्ञापन
विज्ञापन

#शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के कारण लेफ्टि. जनरल रावत को बनाया गया सेना प्रमुख

breaking news and big news of 19 december 2016
Modi
#कानपुर रैली LIVE: नोटबंदी से गरीबों को लूटने वालों के छूटे पसीने:पीएम
कानपुर में रैली में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष खासकर कांग्रेस को निशाने पर रखा। उन्होंने संसद न चलने देने के लिए कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने कहा कि विपक्ष का एकमात्र एजेंडा संसद को ठप रखने का था और हमारा एकमात्र एजेंडा कालाधन वापस लाने का।

breaking news and big news of 19 december 2016
#राष्ट्रगान के दौरान मोबाइल पर बात करती रहीं विधायक, कैमरा चमका तो हटा फोन 
राष्ट्रगान को लेकर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने कई महत्पूर्ण निर्णय दिए हैं। कुछ दिन पहले ही सिनेमाघरों में फिल्म खत्म होने के बाद राष्ट्रगान बजाने और सभी को उसके सम्मान में खड़े होने का महत्वपूर्ण निर्णय भी उच्‍चतम न्यायालय ने दिया है। कोर्ट का मानना है कि इससे लोगों में राष्ट्रगान के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी और वो देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होंगे।

breaking news and big news of 19 december 2016
#RBI के आदेश पर हो रहा डिजिटल ऑडिट, सुरक्षित होगा आपका पेमेंट
भारत में नोटबंदी के बाद डिजिटल पेमेंट्स के लिए एक ओर लोगों का रुझान बढ़ा है तो वहीं दूसरी ओर इस पर साइबर खतरा भी मंडरा रहा है। आरबीआई ने इस खतरे के मद्देनजर डिजिटल पेमेंट कराने वाली कंपनियों को सुरक्षा के लिए स्पेशल ऑडिट कराने को कहा था।

breaking news and big news of 19 december 2016
#चीन- पाक कॉरिडोर पर पाकिस्तान के साथ आया रूस, भारत को तगड़ा झटका 
भारत के पुराने दोस्त रूस के पाकिस्तान की ओर बढ़ते झुकाव ने भारतीय नीति निर्माताओं की नींद उड़ा दी है। भारत आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को अलग-थलग करने की कोशिश कर रहा  है लेकिन मॉस्को ने चीन- पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का खुलकर समर्थन किया। यही नहीं, रूस ने पाकिस्तान के चीनी प्रोजक्ट को यूरेशियन इकॉनमिक यूनियन से जोड़ने का भी इरादा जताया है। 

breaking news and big news of 19 december 2016
#शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के कारण लेफ्टि. जनरल रावत को बनाया गया सेना प्रमुख
दो वरिष्ठ जनरलों की अनदेखी कर लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत को सेना प्रमुख बनाए जाने को लेकर विपक्ष के सवालों से घिरी सरकार ने सफाई दी है। सरकार ने कहा है कि लेफ्टिनेंट रावत का जम्मू-कश्मीर में एलओसी, चीन से लगी सीमा और पूर्वोत्तर में सैकड़ों सैन्य ऑपरेशनों का अनुभव उनके पक्ष में फैसला लेने में सहायक बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed