{"_id":"585784e44f1c1b0814e39041","slug":"narendra-modi-rally-at-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेनामी चंदे पर रोक के चुनाव आयोग के प्रस्ताव का पीएम ने किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनामी चंदे पर रोक के चुनाव आयोग के प्रस्ताव का पीएम ने किया समर्थन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
narendra modi
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीतिक दलों को मिलने वाले बेनामी चंदे पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के प्रस्ताव का खुलकर समर्थन किया है। यूपी के कानपुर में 'परिवर्तन रैली' को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि चुनाव आयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पार्टियों के प्रति जनता में भरोसा कम हुआ है और यह पार्टियों की जिम्मदारी है कि वे जनता का भरोसे हासिल करें।
मोदी ने कहा कि चुनाव आयोग चुनावों में गुंडागर्दी खत्म करने और कालाधन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई कदम उठा रहा है। चुनाव आयोग ने जिस तरह से कालेधन के खिलाफ आह्वान किया है वह सरकार की नीतियों का ही एक तरह से समर्थन है।
प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष खासकर कांग्रेस को निशाने पर रखा। उन्होंने संसद न चलने देने के लिए कांग्रेस और विपक्ष के अन्य नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने कहा कि विपक्ष का एकमात्र एजेंडा संसद को ठप रखने का था और हमारा एकमात्र एजेंडा कालाधन वापस लाने का।

यूपी सरकार पर पीएम ने साधा निशाना
नरेंद्र मोदी
मोदी ने इस दौरान प्रदेश सरकार को भी निशाने पर रखा। राज्य में कानून व्यवस्था की बदहाली का मुद्दा उठाते हुए मोदी ने कहा यूपी सरकार गुंडागर्दी करने वालों को जानबूझकर शह देती है ये ही लोग चुनावों में उनके लिए काम करते हैं।
मोदी ने कहा लखनऊ में सरकार बदलने पर ही यूपी में गुंडागर्दी खत्म होगी। यूपी में गुंडागर्दी के चलते परिवर्तन की आग जल रही है। यूपी से इतने पीएम बने इसके बाद करीब 1600 गांव ऐसे हैं जहां बिजली का एक खंभा तक नहीं लगा। अगर काम सही से चला तो हम जल्द ही सभी गांवों तक बिजली पहुंचाएगें। हमने हर घर तक गैस सिलेंडर पहुंचाया।
वहीं इससे पूर्व रैली के लिए निराला नगर रेलवे मैदान पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भीड़ ने जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी का हेलीकॉप्टर मैदान में उतरते ही पूरा पंडाल नमो नमो के नारे से गूंज उठा।