फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Breaking its tradition Visva Bharati University invited Mamata Banerjee on the dais

विश्व भारती यूनिवर्सिटी ने तोड़ी परंपरा, पहली बार सीएम को किया आमंत्रित

Fri, 25 May 2018 10:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Fri, 25 May 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Breaking its tradition Visva Bharati University invited Mamata Banerjee on the dais
विश्व भारती विश्वविद्यालय

परंपरा को तोड़ते हुए विश्व भारती विश्वविद्यालय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुक्रवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी हिस्सा लेंगी। 1970 में सिद्धार्थ शंकर रे के बाद यह पहली बार है जब बंगाल का कोई मुख्यमंत्री दीक्षांत समारोह में शामिल होगा। हालांकि उस समय रे को मंच पर आमंत्रित नहीं किया गया था।  

विज्ञापन


शुक्रवार को होने वाले दीक्षांत समारोह में लगभग 10,000 स्नातकोत्तर और 1,000 पीएचडी छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी। शांतिनिकेतन बेस्ड विश्विद्यालय के कार्यकारी उप-कुलपति साबुजीकली सेन ने कहा, आमतौर पर कुलपति, उप-कुलपति और रेक्टर दीक्षांत समारोह के दौरान मंच पर उपस्थित रहते हैं। स्वर्गीय सिद्धार्थ शंकर रे पश्चिम बंगाल के पहले मुख्यमंत्री थे जिन्होंने 1975 और 1976 में इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ मंच साझा करेंगी। इस मौके पर विश्विद्यालय के रेक्टर और राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


शांतिनिकेतन पहुंचने पर ममता बनर्जी ने कहा, 'मैं इस बात से अनभिज्ञ थी कि मैं मंचासीन होने वाली बंगाल की पहली सीएम हूं।' विश्व भारती अकेला ऐसा केंद्रीय विश्वविद्यालय है जिसके कुलपति खुद देश के प्रधानमंत्री होते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आखिरी बार साल 2008 में दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया था। उप-कुलपति ने कहा, 'कुछ कारणों की वजह से पिछले पांच सालों से दीक्षांत समारोह नहीं हो रहा था।' दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के बाद ममता और दोनों प्रधानमंत्री कैंपस में बने बांग्लादेश भवन का उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed