फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Boyfriend throttled girlfriend, stuffed her body in suitcase and dump it in city drain

शादी का दबाव डाल रही थी गर्लफ्रेंड, इंजीनियर ने गला दबाकर कर दी हत्या

Mon, 15 Apr 2019 01:40 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 15 Apr 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Boyfriend throttled girlfriend, stuffed her body in suitcase and dump it in city drain
सांकेतिक तस्वीर

हैदराबाद मे एक 25 साल की महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को एक सूटकेस में भरकर शहर के नाले में फेंक दिया गया। यह सब उसके ब्वॉयफ्रेंड ने किया क्योंकि वह उसपर शादी करने का दबाव बना रही थी। आरोपी का नाम सुनील कुमार है और उसकी उम्र 25 साल है। वह शहर की एक कंपनी में स्ट्रक्चरल इंजीनियर के तौर पर काम करता था।

विज्ञापन


पीड़िता का नाम बी लावण्या है जो टीसीएस सिनर्जी पार्क में सिस्टम इंजीनियर थी। लावाण्या 7 अप्रैल से लापता थी। उसका फोन बंद था और उसके परिवार को उसके ब्वॉयफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस ने इस मामले को कॉल डिटेल के आधार पर सुलझाया और सुनील तक पहुंची। आरोपी को शनिवार रात को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


पीसी पुरम के इंसपेक्टर पी रामचंद्र राव ने कहा कि दोनों को सीएमआर कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में पढ़ाई के दौरान प्यार हुआ था। दोनों को नौकरी मिल चुकी थी और शादी भी होने वाली थी। मगर कॉलेज के प्यार में जल्द ही कड़वाहट आने लगी और सुनील शादी के सवालों को नजरअंदाज करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी में लावाण्या के दबाव में उसने झूठ बोला कि वह शादी करने के लिए तैयार है क्योंकि उसे मस्कट में नौकरी मिल चुकी है। उसने लावाण्या को अपने साथ चलने को कहा क्योंकि वह उसकी वहां नौकरी लगवा देगा। 

एसीपी एस रवि कुमार ने कहा, 'लावाण्या के परिवार ने उसे चार अप्रैल को आरजीआई हवाई अड्डे पर छोड़ा था। सुनील ने उससे कहा कि उनकी फ्लाइट रद्द हो गई है। हवाई अड्डे के लॉज में यह कहते हुए चेक-इन किया कि वह अगले दिन की फ्लाइट लेंगे।

एसीपी ने कहा, 'लावाण्या ने लॉज में एक बार फिर शादी के मुद्दे को उठाया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद सुनील ने उसका गला दबा दिया और उसके शव को पांच अप्रैल की शाम को सूटकेस में भर दिया। उस रात वह शव को सूराराम लेकर पहुंचा और वहां एक नाले में उसे बहा दिया।'


एसीपी ने आगे कहा यह नाला एक स्थानीय स्कूल के सामने है। जिसके ऊपर रैंप बना है इसलिए किसी की नजर सूटकेस पर नहीं पड़ी। लावाण्या ने अपने परिवार से कहा था कि वह सात अप्रैल को लौट आएगी। सुनील ने उसके फोन से उसकी बहन को मैसेज करते हुए कहा कि वह शहर आ गई है और उसके बाद फोन को स्विच ऑफ दिया। जब वह घर नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर सुनील को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed