फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bouquets will not be bought for felicitation festivals: Ministry of Statistics

सम्मान-विदाई समारोहों के लिए नहीं खरीदे जाएंगे गुलदस्तेः सांख्यिकी मंत्रालय

Wed, 29 Nov 2017 08:01 PM IST
संजय मिश्र / नई दिल्ली
संजय मिश्र / नई दिल्ली Updated Wed, 29 Nov 2017 08:01 PM IST
विज्ञापन
Bouquets will not be bought for felicitation festivals: Ministry of Statistics
पीएम मोदी
देर से ही सही लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का असर सरकार के मंत्रालयों पर होने लगा है। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने आदेश जारी कर अपने मंत्रालय में गुलदस्तों या गिफ्ट दिए जाने पर पूरी तरह रोक लगा दिया है। 25 जून को पीएम मोदी के मन की बात का हवाला देते हुए मंत्रालय ने अपने सभी विभागों के प्रमुखों को आदेश जारी कर कहा है कि प्रधानमंत्री ने गुलदस्तों के बजाय किताब, खादी के रूमाल देने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
विज्ञापन


पढ़ें- PM मोदी को स्वतंत्रता दिवस के भाषण में पब्लिक ने इन मुद्दों पर दी बोलने की सलाह
विज्ञापन


मंत्रालय में नहीं होगी गुलदस्तों की खरीद 

अब में अधिकारियों के सम्मान या विदाई समारोहों के लिए गुलदस्तों की खरीद नहीं होगी। इसकी जगह किताब अथवा खादी के रूमालों का उपयोग होगा। पीएम मोदी की नसीहत के 6 माह बाद सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने 15 नवंबर को अपने यहां आदेश जारी कर गुलदस्तों की खरीद पर रोक लगा दी है। आदेश में कहा गया है कि मंत्रालय में कोई भी अधिकारी एक दूसरे को गुलदस्ते भेंट नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि मंत्रालय के अंदर आने वाले सम्मानित मेहमानों और विदाई एवं सेवानिवृत्त सम्मान के आयोजनों में भी गुलदस्तों का उपयोग नहीं होगा। सभी विभागों के प्रमुखों को इस आशय के निर्देश भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि सरकार के अन्य मंत्रालय भी जल्द ही ऐसे आदेश जारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed