{"_id":"5851becc4f1c1b7c7c649c71","slug":"both-retail-and-wholesale-inflation-falling-down","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुदरा के बाद अब थोक महंगाई में भी राहत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
खुदरा के बाद अब थोक महंगाई में भी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 15 Dec 2016 05:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदरा महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में भी राहत मिली है। थोक मुद्रास्फीति दर में लगातार तीसरे महीने कमी आई है। खाद्य वस्तुओं के दाम में कमी से इस साल नवंबर माह में थोक महंगाई दर 3.15 फीसदी के स्तर पर आ गई, जबकि अक्तूबर में यह दर 3.39 फीसदी थी।
वहीं नवंबर में खाद्य वस्तुओं की थोक महंगाई दर नरमी के साथ 1.54 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई, जबकि इस साल अक्तूबर में यह दर 4.34 फीसदी थी। खुदरा महंगाई दर भी नवंबर में दो साल के न्यूनतम स्तर 3.63 फीसदी पर पहुंच गयी है।
औद्योगिक संगठनों का कहना है कि नोटबंदी के कारण सब्जी एवं रसाई के अन्य सामानों की मांग कम होने से नवंबर में थोक मुद्रास्फीति दर घटकर 3.15 फीसदी पर आ गयी। वहीं गेहूं, चावल जैसे अनाजों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।

आलू के थोक दाम में 36.97 फीसदी का इजाफा
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर माह में सब्जियों के थोक दाम में पिछले साल नवंबर के मुकाबले 24.10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। प्याज के थोक भाव में तो इस अवधि में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 51.51 फीसदी की गिरावट रही। आंकड़ों के मुताबिक, दाल की थोक महंगाई दर ऊंची बनी हुई है और यह नवंबर में 21.73 फीसदी रही।
आलू के थोक दाम में 36.97 फीसदी का इजाफा
नवंबर माह में आलू के थोक दाम में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले सर्वाधिक 36.97 फीसदी का इजाफा रहा। फलों की थोक महंगाई दर नवंबर माह में बढ़कर 2.45 फीसदी पर पहुंच गयी। विनिर्मित (मैन्यूफैक्चर्ड) वस्तुओं के मामले में महंगाई दर नवंबर में 3.20 फीसदी रही जो, इससे पूर्व माह में 2.67 फीसदी थी।
वहीं नवंबर माह में चीनी के थोक दाम में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 31.76 फीसदी की बढ़ोतरी रही, जबकि पेट्रोल 5.54 फीसदी महंगा हुआ। इस बीच सितंबर की थोक मुद्रास्फीति के आंकड़े को संशोधित कर 3.8 फीसदी कर दिया गया है, जबकि पूर्व में इसके 3.57 फीसदी रहने की बात कही गयी थी।