फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Border guarding forces of India Bangladesh begin biannual talks focus on trans border crimes better synergy

Border Security Force: भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा वार्ता शुरू, अपराधों को रोकने और बेहतर तालमेल पर जोर

Mon, 12 Jun 2023 02:26 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 12 Jun 2023 02:26 AM IST
सार

दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच वार्ता रविवार को दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ कैंप में शुरू हुई। यह 14 जून को खत्म होगी। बीजीबी के महानिदेशक मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दिल्ली पहुंचा था। 

विज्ञापन
Border guarding forces of India Bangladesh begin biannual talks focus on trans border crimes better synergy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के बीच रविवार को द्विवार्षिक वार्ता यहां शुरू हुई। जिसमें सीमा पार अपराधों से निपटने और उनके बीच बेहतर तालमेल बनाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।
विज्ञापन


दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच वार्ता रविवार को दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ कैंप में शुरू हुई। यह 14 जून को खत्म होगी। बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के महानिदेशक (डीजी) मेजर जनरल एकेएम नजमुल हसन के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दिल्ली पहुंचा। अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक सुजॉय लाल थाउसेन और बल के वरिष्ठ अधिकारियों ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


बेहतर तालमेल बनाने पर फोकस
इससे पहले जारी एक बयान में बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा, वार्ता का आयोजन सीमा संबंधी मुद्दों पर चर्चा और दोनों सीमा सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल के लिए किया जा रहा है। प्रवक्ता ने कहा, सीमा पर अपराधों को संयुक्त रूप से कैसे रोका जाए और सीमा सुरक्षा बलों के बीच सूचनाओं को समय पर साझा करने पर चर्चा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल जुलाई में हुई थी बैठक
वार्ता का 53वां संस्करण है और इस तरह की आखिरी बैठक पिछले साल जुलाई में हुई थी। बीएसएफ भारत के पूर्वी हिस्से में बांग्लादेश से लगी 4,096 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा करता है। यह वार्ता 1975 और 1992 के बीच सालाना आयोजित की गई थी, लेकिन 1993 में उन्हें वैकल्पिक रूप से नई दिल्ली और ढाका की राष्ट्रीय राजधानियों की यात्रा के साथ द्विवार्षिक कर दिया गया। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों और उनके सीमा बलों के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और वार्ता के दौरान इन संबंधों के और बढ़ने की उम्मीद है। विकासात्मक और ढांचागत कार्यों, समन्वित सीमा प्रबंधन योजना (सीबीएमपी) के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए संयुक्त प्रयास और विश्वास बहाली उपायों (सीबीएम) पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed