{"_id":"62ed51898695da71537d88f9","slug":"border-dispute-five-member-delegation-from-assam-will-visit-mizoram-know-the-whole-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद: असम का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिजोरम का दौरा करेगा, जानें पूरा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीमा विवाद: असम का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिजोरम का दौरा करेगा, जानें पूरा मामला
Fri, 05 Aug 2022 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन. अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी/आईजोल
एन. अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी/आईजोल
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:51 PM IST
सार
असम के साथ मिजोरम 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जिसको लेकर दोनों राज्यों के बीच पिछले कुछ वर्ष से विवाद काफी बढ़ गया है। पिछले साल हुए सीमा विवाद में असम के छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई। वहीं, सीमा पर संघर्ष में 60 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
असम-मिजोरम सीमा विवाद
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
असम से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मिजोरम का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल नौ अगस्त की सुबह पहुंचेगा और दो दिन मिजोरम के अपने समकक्ष के साथ चर्चा करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य के मंत्री अतुल बोरा करेंगे। उनके अलावा टीम में मंत्री अशोक सिंघल और असम सरकार के तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारी होंगे, जिनमें राज्य सीमा सुरक्षा और विकास आयुक्त जीडी त्रिपाठी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, मिजोरम की टीम का नेतृत्व राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना करेंगे।
विज्ञापन
मिजोरम के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोरा के साथ असम के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री अशोक सिंघल और असम सीमा सुरक्षा व विकास आयुक्त एवं सचिव जीडी त्रिपाठी समेत तीन अधिकारी आइजोल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि असम का प्रतिनिधिमंडल अंतरराज्यीय सीमा मुद्दों पर मिजोरम सरकार के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेगा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई गृहमंत्री लालचमलियाना करेंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि असम के साथ मिजोरम 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जिसको लेकर दोनों राज्यों के बीच पिछले कुछ वर्ष से विवाद काफी बढ़ गया है। पिछले साल हुए सीमा विवाद में असम के छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई। वहीं, सीमा पर संघर्ष में 60 लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन