फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Border dispute: Five-member delegation from Assam will visit Mizoram know the whole matter

सीमा विवाद: असम का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिजोरम का दौरा करेगा, जानें पूरा मामला

Fri, 05 Aug 2022 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित एन. अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी/आईजोल
एन. अर्जुन, अमर उजाला, गुवाहाटी/आईजोल Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 05 Aug 2022 10:51 PM IST
सार

असम के साथ मिजोरम 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जिसको लेकर दोनों राज्यों के बीच पिछले कुछ वर्ष से विवाद काफी बढ़ गया है। पिछले साल हुए सीमा विवाद में असम के छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई। वहीं, सीमा पर संघर्ष में 60 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Border dispute: Five-member delegation from Assam will visit Mizoram know the whole matter
असम-मिजोरम सीमा विवाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

असम से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद के मुद्दे पर चर्चा करने के लिए मिजोरम का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल नौ अगस्त की सुबह पहुंचेगा और दो दिन मिजोरम के अपने समकक्ष के साथ चर्चा करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य के मंत्री अतुल बोरा करेंगे। उनके अलावा टीम में मंत्री अशोक सिंघल और असम सरकार के तीन अन्य वरिष्ठ अधिकारी होंगे, जिनमें राज्य सीमा सुरक्षा और विकास आयुक्त जीडी त्रिपाठी शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, मिजोरम की टीम का नेतृत्व राज्य के गृह मंत्री लालचमलियाना करेंगे।

विज्ञापन


मिजोरम के गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बोरा के साथ असम के आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री अशोक सिंघल और असम सीमा सुरक्षा व विकास आयुक्त एवं सचिव जीडी त्रिपाठी समेत तीन अधिकारी आइजोल पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि असम का प्रतिनिधिमंडल अंतरराज्यीय सीमा मुद्दों पर मिजोरम सरकार के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेगा। प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई गृहमंत्री लालचमलियाना करेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि असम के साथ मिजोरम 164.6 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है, जिसको लेकर दोनों राज्यों के बीच पिछले कुछ वर्ष से विवाद काफी बढ़ गया है। पिछले साल हुए सीमा विवाद में असम के छह पुलिसकर्मी और एक नागरिक की मौत हो गई। वहीं, सीमा पर संघर्ष में 60 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed