फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Book Making of New India on the works of the government for four and a half years

सरकार के साढ़े चार वर्षो के कार्यों पर ‘मेकिंग ऑफ न्यू इंडिया’ पुस्तक

Thu, 22 Nov 2018 04:45 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Nov 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Book Making of New India on the works of the government for four and a half years
PM Narendra Modi
जाने माने अर्थशास्त्री विवेक देबरॉय के मार्गदर्शन में पिछले साढ़े चार वर्षो के दौरान आर्थिक सुधार, विकास एवं सुशासन, विदेश मामलों समेत विभिन्न क्षेत्रों में किये गए सरकार के कार्यो को समाहित करता संकलन ‘मेकिंग आफ न्यू इंडिया’ तैयार किया गया है। 
विज्ञापन


देबरॉय ने ‘भाषा’ को बताया कि इस पुस्तक का प्रकाशन श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रकाशन ने किया है जिसमें उनके अलावा दो अन्य संपादक किशोर देसाई और अनिर्वान गांगुली शामिल हैं। इस पुस्तक का लोकार्पण 27 नवंबर को वित्त मंत्री अरुण जेटली करेंगे और इसकी पहली प्रति राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भेंट की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में 58 लेखकों के 51 पेपर हैं। कुछ पेपर को एक से अधिक लेखकों ने लिखा है। प्रत्येक पेपर 3,000 से 3,500 शब्दों का है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन देवरॉय ने बताया कि यह सरकार की ओर से कराया गया संकलन नहीं है। हालांकि, इसमें नरेन्द्र मोदी नीत केंद्र सरकार के साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान किये गए कार्यों का संकलन किया गया है। इस पुस्तक के तीन हिस्से हैं जिसमें पहले खंड में एक आकलन पेश करने का प्रयास किया गया है। दूसरे हिस्से में विकास एवं सुशासन तथा तीसरे हिस्से में विदेश मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देबरॉय ने बताया कि करीब 600 पृष्ठों की इस पुस्तक में नोटबंदी, माल एवं सेवा कर (जीएसटी), बैंकों से जुड़़ी गैर निष्पादित आस्तियों (एनपीए) समेत आर्थिक सुधार के विविध आयामों को समाहित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed